ऋषिकेश, प्रदेश में पिछले तीन साल में प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानकों से ज्यादा पाया गया है। तीर्थ नगरी में भी पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी गम्भीर समस्या के रूप में उभरी है। जिस कारण लोग गंभीर बीमारियों के चपेट में आ रह हैं और दिन-प्रतिदिन समस्याएं बढ़ती जा रही है।
गाड़ियों का धुआं जहां आबोहवा में जहर घोल रहा है, वहीं गंगा और उसकी सहायक नदियों व खड्डों में भी हर दिन टनों के हिसाब से गंदगी फेंकी जा रही है। इससे प्रदेश के वातावरण और जल में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। प्रदेश में प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानकों से ज्यादा पाया गया है, जो पहाड़ के लोगों के लिए खतरे की घंटी है। चिंता इसलिए जरूरी है कि अगर समय रहते कदम न उठाए गए तो स्थिति नियंत्रण से बाहर भी हो सकती है।
निर्मल आश्रम अस्पताल के प्रशासक सरदार ब्रिकमजीत सिंह के अनुसार, “प्रदूषण के कारण ही प्रदेश में सांस, दमा और हृदय रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में इन रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जीवन को बेहतर बनाने की भीड़ में हर कोई आसान राह पर चलना अच्छा समझता है। पैदल चलना कोई नहीं चाहता, बल्कि थोड़ी दूर जाने के लिए भी वाहन का प्रयोग करते हैं जोकि वाहनों पर निर्भरता का कारण है और इसी वजह से प्रदूषण की समस्या भी लगातार बड़ रही है। नतीजन विभिन्न बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं।”


















































दिसंबर में लगाई गई थी एप्लिकेशन:

27 साल के अंशू अग्रवाल फ्रील़ांसर फोटोग्राफर होने के साथ फिल्म हैरी पोर्टर के बड़े फैन हैं, एक फोटोग्राफर,एजुकेशनल ट्रेनर होने के साथ-साथ ट्रेवेलर भी हैं जो इस वक्त दिल्ली के ब्रिटिश काउंसिल में लैंग्वेज ट्रेनर हैं। लेकिन लगभग डेढ़ साल पहले उत्तराखंड के टोस वैली में स्थित कलाप गांव में अंशू मे वहा के बच्चों को एक एनजीओ के अंर्तगत पढ़ाया था। देहरादून से 200 किमी दूर कलाप के बच्चों को बहुत ही क्रिएटिव अंदाज़ में पढ़ाया व is दौरान अंशू ने अपने स्टूडेंट के साथ एक क्विडिच्च फोटो शूट भी किया ।यह फोटोशूट अपने आप में इतना नायाब हैं कि इसको देखने वाले को लगेगा यह किसी जादूई नगरी की फोटो हैं।हालांकि अंशू वेस्ट बंगाल के बाशिंदे हैं और उन्होंने अपना ज्यादा समय हैदराबाद में बिताया है।
बात को लगभग 2 साल हो गए हैं,मैं रविवार को बच्चों को इंग्लिश की क्लास दे रहा था और एक एक्टिविटी में मैने उन्हें हैरी पार्टर फिल्म दिखाई और इस फिल्म को देखकर बच्चें बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने मुझसे खुद जादूगर बनने की बात कही।बस तब मैने सोचा कि एक कोशिश की जा सकती हैं।”












