मिशन उत्तराखंड : विस चुनाव 2022 के फतह के लिए भाजपा का पांच स्तरीय विजय कवच

0
293
भाजपा

मिशन उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के फतह के लिए भाजपा पांच स्तरीय विजय कवच के साथ चुनावी मैदान में संगठन को मजबूत बना रही है। इसके लिए पार्टी मुख्यालय में सुबह से लेकर देर रात तक पार्टी की नीतियों और कार्ययोजना को क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य को सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश से लेकर विधानसभा तक मुकम्मल व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा अन्य दलों की तुलना में हमेशा अपने संगठन कौशल और योजनाबद्ध तरीके से कार्य के लिए जानी जाती है। पिछले पांच सालों में राज्य के कई अलग-अलग चुनावों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन में उनका सांगठनिक तजुर्बा और टीम का बड़ा योगदान रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव 2022 के जीत के लिए भाजपा की विभिन्न टीम के साथ विधानसभा के चुनावी मिशन को धार दे रही है। सुबह से लेकर देर रात अलग-अलग गतिविधियां और रणनीतिक कार्ययोजना अपने कार्यों को महीनों से पूरा करने में लगे हुए हैं।

हालांकि अभी भाजपा में उम्मीदवार का नाम का तय नहीं हुए है। फिर भी चुनावी फतह के लिए संगठन स्तर पर पूरी शिदृत के साथ कार्य को किया जा रहा है। भाजपा इस कार्य के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा कवच के साथ चुनावी अभियान को गति दे रही हैं। इस कार्य को पार्टी मुख्यालय बलबीर रोड से लेकर विधानसभा में मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रदेश से लेकर केन्द्रीय टीम निगरानी रखे हुई है।

इसके लिए संगठन की ओर से विधानसभा समन्वयक,विधानसभा प्रभारी,विधानसभा विस्तारक,प्रवासी और संगठन के समन्वय के लिए टीम काम कर रही है। इसके अलावा भी टीमें काम कर रही हैं। वैसे तो चुनाव के लिए कुल 34 प्रकार की विभाग बनाए गए हैं। इसमें प्रांत से लेकर जिला और विधानसभा तक चुनावी कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है।

केन्द्रीय चुनाव प्रभारी जहां देहरादून में कैम्प कर पदाधिकारियों के साथ विभिन्न टीमों के कार्यों की परख रहे हैं वहीं राज्य प्रभारी और सह प्रभारी के साथ सह चुनाव प्रभारी फील्ड में उम्मीदवारों के साथ विधानसभा में बनाई गई टीम के साथ उनके कार्यों और सांगठनिक योजना के रणनीति के साथ काम कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय से लेकर विधानसभा तक पांच स्तरीय टीम विजय कवच के साथ काम कर रही है। इन पांच के अलावा अन्य भी टीम प्रतिदिन संगठन के कार्यों को चुनाव को ध्यान में रखते हुए रात-दिन जुटी हुई है। इसके अलावा 34 अन्य विभाग भी चुनाव और गति देने के लिए अलग योजना पर रणनीति के साथ लगी हुई हैं।

उन्होंने कोरोना के बढ़ते प्रभाव और संक्रमण बचाव के मद्देनजर कहा कि देहरादून में एक स्टूडियो अंतिम दौर में है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर एक और भी स्टूडियो बनाया जाएगा।