देहरादून: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ

0
550
देहरादून। देहरादून सहित प्रदेशभर में ईद उल फितर के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। नमाज के लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ रूट ईदगाह और मस्जिदों मार्गों पर नामाजियों की सुविधा को लेकर रूट डायवर्ट किए गए थे।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के अंत में आने वाला यह पर्व सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। एक माह की अकीदत के बाद जब आज जश्न का पाक दिन आया तो सभी के चेहरे खुशी से लबरेज दिखे।
शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अदा कराई। ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों सिर अल्लाह के सजदे में झुक गए। शहर काजी ने अपने बयान में कहा कि ईद प्रेम और भाईचारे का पर्व है। यह एक पाक त्योहार है। इस दिन इबादत में अपने मुल्क की अमन चैन की खुशहाली की कामना करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने  कहा कि जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। रोजेदारों के त्याग पर अल्लाह उन पर मगफिरत व बख्शीश बरसाता है। साथ ही अपने गुनाहों की माफी मांग सभी को उनके जायज मकसदों में कामयाबी की दुआ की गई। नमाज अदा करने के बाद रोजेदार परिवार और रिश्तेदारों संग मीठी ईद मना रहे हैं। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही मेहमानों को खास ईद के मौके पर बनाए गए मीठे पकवान परोसे गए।
बुधवार को सुबह से ही देहरादून में चकराता रोड स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ पहुंचने लगी। इस दौरान चकराता रोड पर पुलिस ने यातायात को भी डायवर्ड किया था। इसके बाद देहरादून शहर भर की इदगाह, मस्जिदों में 30 मिनट से एक घंटे के अंतराल पर नमाज अदा की गई। ताकि यातायात व्यवस्था भी बनी रहे। दून में सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं।  ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ की।
इधर, नगर निगम की ओर से भी मुस्लिम बहुल क्षेत्र, ईदगाह व मस्जिदों के आस-पास के क्षेत्रों में सफाई के खास प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने भी ईद को लेकर कमर कस ली थी। नमाज के दौरान मस्जिद, ईदगाहों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
सेंवई परोसने की खास परंपरा
ईद-उल-फितर पर सेंवई परोसने की खास परंपरा है। सेंवई का मीठा स्वाद रिश्तों में भी मिठास घोलता है, वहीं लोगों ने कई खास व्यंजन परोसने की तैयारी भी की है। इसके लिए लोग दूध, अंगूरदाना, मावा, घी, ड्राई फ्रूट्स व अन्य उत्पादों के साथ खीर बनाकर एक-दूसरे को परोसी गई।
सुरक्षा  के रहे  खास बंदोबस्त
ईद के मद्देनजर बिंदाल और सुभाषनगर स्थित ईदगाहों पर नमाज के दौरान पीएसी की दो कंपनियों के अलावा 40 सब इंस्पेक्टर, 150 कॉन्स्टेबल और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहे। इसके अलावा प्रेमनगर, मेहूंवाला, ब्राहमणवाला, जनकपुरी, लोहिया नगर, मुस्लिम कॉलोनी आदि में अलग से पुलिस बल की तैनाती रही।
यहां-यहांरहा रूट डायवर्ट
घंटाघर, बिंदाल चौक, किशन नगर चौक, बल्लूपुर, कौलागढ़ चौक, टर्नर रोड, सुभाष नगर तिराहा, चंद्रबनी, मोथरोवाला, धर्मपुर चौक।
देहादून में पढ़ी गई इद की नमाज
ईदगाह चकराता रोड  –  सुबह 9 बजे
माजरा ईदगाह ट्रांसपोर्टनगर –   सुबह 9 बजे
धामावाला मस्जिद –   सुबह 8:30 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार  –  सुबह 9:30 बजे
सुभाष नगर स्थित ईदगाह –   सुबह 9 बजे
मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह  –  सुबह 8:15 बजे
गांधी ग्राम गौसिया जामा मस्जिद  –  सुबह 8:30 बजे
लोहियानगर की जामा मस्जिद  – सुबह 9 बजे
कंडोली की साबरी मस्जिद  –  8:30 बजे
शिया जमा मस्जिद ईसी रोड  –  सुबह 10 बजे
उधर, हल्‍द्वानी में बंजारन मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल वासित ने नमाज अदा कराई। मीरा मार्ग स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अली अजहरी ने नमाज अदा कराई। नमाज पूरी होने के बाद लोग अपने घरों को लौटे और मीठी सेंवइयां खाई। बनभूलपुरा में लाइन नंबर आठ में लोगों की भीड़ उमड़ आई। बच्चों ने यहां लगाए गए झूलों पर मौज मस्ती की। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है।
बनबसा  क्षेत्र के कैनाल स्थित नूर अल हुदा  मस्जिद में सुबह 8:30 बजे इमाम मौलाना जाकिर  और बस स्टैंड स्थित नूरी मुस्तफा मस्जिद में सुबह 9:00 बजे इमाम मोहम्मद अशरफ कादरी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की नमाज अता कराई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की तरक्की और अमन शांति के लिए दुआएं मांगी।
लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। सुबह से ही रोजेदार  कोलीढेक के मक्का-मदीना मस्जिद में, चांदमारी के  ईदगाह मैदान में बाबा हसरत के दौलत खाने में खूनामल्लकके मदीना मस्जिद में लोगों ने नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। सितारगंज से आए मौलवी ने नमाज अदा की। रोजेदारों ने मुल्क की शांति देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।