पेन-इंडिया स्कूल में दीपावली थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

0
919

डोईवाला, पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में दीपावली की थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई।

पेन-इंडिया स्कूल में दीपावली की थीम पर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने पेंटिंग बनाईं। स्तुति व अधिकार ने सबसे सुंदर पेंटिंग बनाई। प्रतियोगिता में सभी बच्चों की पेंटिंग को सराहा गया। इससे पहले पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने पोस्टर व बैनर के साथ स्वच्छता अभियान चलाया था। रैली के पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के साथ स्वच्छ व शिक्षित समाज का संदेश दिया।

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया ने कहा कि अज्ञान के अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश का पर्व है दीपावली। पेन-इंडिया स्कूल के माध्यम से समाज में ज्ञान का उजियारा फैलाया जा रहा है। बताया कि मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में ‘शुभ दीपावली’ नाम से उत्सव मनाया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप रावत व संतोष बुड़ाकोटी ने बच्चों से पटाखे न फोड़ने की अपील की।