उत्तराखंड : देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के 28 करोड़ 31 लाख मंजूर

0
281
ट्रेनें

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को रेल मंत्रालय ने 28 करोड़ 31 लाख की राशि स्वीकृत की है। केंद्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

रेल मंत्रालय की ओर से देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गई भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि 28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।