रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, हुआ स्वागत

0
377
देहरादून, राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित हो रहे मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचे।  वह दोपहर करीब 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। राजधानी देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य स्थापना दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे, परेड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सलामी दी गई। भव्य परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी कार्यकुशलता का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने साहसिक करतब दिखाए।