दीपिका और रणवीर पहुंचे बेंगलुरु

0
664

बेंगलुरु, बॉलीवुड का नव विवाहित जोड़ा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोपहर केम्पेगोड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए पहुंच गए हैं।

उनका वेडिंग रिसेप्शन 21 नवम्बर को एचएल एयरपोर्ट रोड स्थित सात सितारा लीला पैलेस रॉयल होटल में होगा। इस दौरान दोनों एयरपोर्ट पर परम्परागत अंदाज में दिखे। दीपिका ने ऑफ व्हाइट आनारकली सूट पहना था जबकि बॉयफ्रेंड से पति बने रणवीर सिंह सफेद पायजामा, नेहरू शर्ट और कुर्ता में देखे गए।

उल्लेखनीय है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में 14 नवम्बर को कोंकणी और 15 नवम्बर को सिंधी रीति-रीवाज से शादी की थी। यह पहली बार है, जब हाल ही में विवाह के बंधन में बंधने के बाद यह नव विवाहित जाेड़ा बेंगलुरु अपने परिवारजनों और नजदीक करीबी मित्रों के साथ पहुंचा है। बुधवार को यह भव्य रिसेप्शन दक्षिण भारतीय फिल्मी सितारों और वीआईपी लोगों के लिए हो रहा है।