अमिताभ बच्चन ने उठाया किसानों के कर्ज़ चुकाने का बीड़ा

0
625

अमिताभ बच्चन किसी के लिए शंहशाह हैं तो , किसी के लिए लाल बादशाह, अमिताभ बच्चन हज़ारों किसानों के लिए भगवान का रुप बनने जा रहे है। महाराष्ट्र के किसानों को आर्थिक मदद देने के बाद अब अमित जी उत्तरप्रदेश के 1398 किसानों का भी कर्ज चुकाएंगे। उनके प्रवक्ता ने बताया कि वे हज़ारों किसानों में से 70 किसानों को मुंबई बुलाने का पूरा बंदोबस्त करेंगे। किसानों को खुद अपने हाथों से बैंक का खत देंगे उनकी खुशी वो खुद सीधे महसूस करना चाहते है।

पिछले लंबे समय किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है। आये दिन खुदकुशियों की खबरें आती रहती है। सरकार और प्रशासन से पर्याप्त मदद न मिलने वाले किसानों के लिए अमिताभ जीने की नई आशा की किरण लेकर आए है। 1398 किसानों का करीब 4.05 करोड़ का कर्ज़ चुकाने की जिम्मेदारी। अमिताभ ने बैंक के साथ ओ टी सी यानि वन टाइम सेटेलमेंट कर लिया है जिसके तहत लिए हुए लोन को एक साथ ही चुका दिया जाएगा। अमिताभ ने किसानों को बुलाने के लिए ट्रेन का पूरा डिब्बा बुक कर लिया है। 26 नंवबर को सदी के महानायक से मिलने के लिए जितने  किसान उत्साहित हैं उतने ही अमिताभ खुद भी है। बिग बी में सभी किसानों से मिलने का इंतेज़ाम कर दिया है।

इससे पहले हाल ही में बड़ोदा में बिग बी को साया जी रत्न अवार्ड मिला, तब महाराष्ट्र के 350 किसान परिवारों के अन्नदाता बने थे। उन्हें कर्ज़ के बोझ से हल्का कर दिया। हाल ही में महाराष्ट्र के किसानों ने अपने कर्ज माफी के लिए मुंबई तक पद यात्रा की थी। इसके अलावा अमिताभ ने 44 शहीद जवानों के परिवारों की भी आर्थिक सहायता की।कुछ साल पहले अमिताभ बच्चन और पत्नी जया बच्चन ने इस नेक को अपने हाथों से शहीदों के परिवार जनों को मुंबई में बुलाकर किया।