महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज का महासमाधि वार्षिक समारोह

0
786

ऋषिकेश- हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के संस्थापक डॉ.स्वामी राम के शिष्य व स्वामी राम साधक, ग्राम ऋषिकेश के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज का तीसरा महासमाधि वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संत समागम के दौरान हजारों संतों, शिष्यों व अनुयियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वामी जी की आठ पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

ऋषिकेश वीरभद्र स्थित स्वामी राम साधक, ग्राम आश्रम में महासमाधि वार्षिक समारोह का शुभारंभ ब्रह्मलीन स्वामीवेद भारती जी महाराज को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित देकर किया गया। प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धांजलि सभा व संत समागम का आयोजन किया गया। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने ट्रस्ट के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला साथ ही साधक ग्राम में ध्यान योग व दर्शन पर अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी। उनके संस्मरणों को याद करते हुए उन्होंने वेद भारती जी को योग का मुख्य प्रवर्तक बताया।

साधक ग्राम के प्रमुख स्वामी ऋतवान भारती जी ने स्वामी जी को उच्चकोटि का साधक बताया। 56 देशों में स्वामी जी के ध्यान योग की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। दोपहर में आयोजित भंडारे में निरंजनी अखाडा के संतो के साथ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को आयोजित भजन संध्या में आशीष कुकरेती ने प्रस्तुति से मौजूद लोगों को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम में ध्यानम मंदिर ट्रस्ट की सचिव साधना मिश्रा, डॉ. प्रकाश केशवेया, प्रबंधक रबिन्द्र साहू निरंजनी अखाड़े के संत व पदाधिकारी सहित ध्यान मंदिर ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी, देश विदेश से आए स्वामी जी के शिष्य व अनुयायी मौजूद रहे।

इस अवसर स्वामी राम हिमलायन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय धस्माना व आश्रम प्रमुख स्वामी ऋतवान भारती ने संयुक्त रूप से चार डीवीडी का विमोचन भी किया। जिनमें 1 साइंस आफ स्प्रीचियुल प्रोग्र्रेस 2 भागवद् गीता उपनिषद, शिव सूत्र, भगवद् गीता उपनिषद सप्त श्लोकी गीता।