अब भाजपा विधायक महेश नेगी 11 जनवरी को देंगे डीएनए सैंपल

0
462
महेश नेगी
दुष्कर्म मामले में फंसे द्वाराहाट भाजपा विधायक महेश नेगी डीएनए टेस्ट के लिए गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश नहीं हुए। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगा दिया है। कोर्ट ने डीएनए सैंपल के लिए अब अगली तिथि 11 जनवरी निर्धारित की हैै।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) देहरादून की कोर्ट के आदेश पर विधायक महेश नेगी को आज डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने के कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। विधायक नेगी के अधिवक्ता करीब साढ़े 11 बजे कोर्ट पहुंचे और नेगी के स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए हाजिर होने असमर्थता जताई। जिस पर कोर्ट देहरादून ने नेगी को अब 11 जनवरी तक डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने का आदेश दिये। विधायक नेगी के डीएनए टेस्ट के लिए मेडिकल की टीम भी कोर्ट पहुंच गई थी लेकिन विधायक के न आने की सूचना पर टीम वापस लौट गई। विधायक नेगी के वकील ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसीलिए वह अब 11 जनवरी को डीएनए सैंपल देंगे।
उल्लेखनीय है कि विधायक महेश नेगी पर देहरादून की एक महिला ने दुष्कर्म करने और नेगी को उसके बच्चे का पिता होने का दावा किया था। महिला ने इसे साबित करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद विधायक महेश नेगी की पत्नी ने देहरादून में मुकदमा दर्ज कर महिला पर ब्लैकमेलिंग व अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद महिला की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।