कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के लिए लिया निर्णय

0
235
दृष्टि

उत्‍तराखंड में सरकार बनने के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक गुरुवार शाम को शुरू हो गई। पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

समिति में विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने सर्वसम्मति से लिया यह निर्णय, ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है

पहली मंत्रिमंडल की बैठक में भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दृष्टि पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है। सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी।

उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा में ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।