राहुल की रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी

0
562

देहरादून, उत्तराखण्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर पार्टी की ओर से युद्धस्तर की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के एक-एक पदाधिकारी राहुल की रैली रैली की तैयारियों को जायजा रात-दिन ले रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने रात 12 बजे रैली स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। 

आगामी 16 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में होने वाली रैली की तैयारियों का बुधवार रात 12 बजे जायजा लेते हुए प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह के साथ रैली स्थल का जायजा लिया। राहुल गांधी की रैली के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने युद्धस्तर की तैयारी में लगी हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सुबह से शाम तक तैयारियों की कमान संभाले रहे हैं। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और सहप्रभारी राजेश धर्माणी दून में डेरा डाले हुए हैं।

कांग्रेस राहुल की रैली ऐतिहासिक होने का दावा किया है जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने परेड ग्राउंड मैदान वरिष्ठ नेता लगातार दौरा कर रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए कई कमेटियों का गठन भी किया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस भवन में फ्रंटल संगठनों की बैठकों का दौर भी जारी है।

राहुल गांधी 16 मार्च को अपनी रैली से पहले देहरादून निवासी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट, सीआरपीएफ जवान मोहनलाल रतूड़ी और मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर जाएंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसकी सूचना कांग्रेस नेता परिजनों को दे दी है।

कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैली से संबंधित बैनर पोस्टर हटाने और भाजपा के पोस्टर-बैनरों पर कार्रवाई न करने पर रोष जताया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य निर्वाचन विभाग से इस संबंध में शिकायत की है। इसके अलावा, एक टीम का गठन कर दिया है जो चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बावजूद भाजपा के पोस्टर बैनरों की सार्वजनिक स्थलों पर मौजूदगी की वीडियो रिकॉर्डिंग करेगी। इसे चुनाव आयोग को दिया जाएगा।