कांग्रेस करेगी पंचायती एक्ट का विरोध

0
486
देहरादून, कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर पंचायती एक्ट संशोधन में मनमानी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि, “सरकार के इस अव्यवहारिक संशोधन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर हाल में जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में 30 जून को कांग्रेस प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेगी।”
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि, “प्रदेश सरकार एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय मनमाने तरीके से ले रही है। हालही में प्रदेश सरकार पंचायती राज एक्ट में अव्यवहारिक संशोधन के साथ इसे पारित किया गया है। पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार देहरादून सहित प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस 11 बजे सरकार का पुतला दहन करेगी।”