कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे 28 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे, तैयारी को लेकर बैठकों का दौर जारी

0
209
कांग्रेस

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और रैली को लेकर अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की ओर से रैली की सफलता के लिए अपने सुझाव दिये गये।

निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन और प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड यात्रा के प्रति कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। 28 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और विशाल रैली में शिरकत करने देहरादून पहुंचेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक में रैली की सफलता के लिए विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं से कहा कि की रैली की सफलता से कार्यकर्ताओं में एक संदेश जाएगा, जिसका लाभ पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से पार्टी उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा।

बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, गोदावरी थापली, विरेन्द्र पोखरियाल, मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महिला प्रभारी परमिन्दर कौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, राकेश नेगी, अनुराधा तिवाड़ी सहित अनेक वरिष्ठ नेतागणों ने प्रतिभाग किया।