कांग्रेस केंद्रीय पर्यवेक्षक पुनिया ने जुबानी जंग रोकने के लिए की अलग-अलग बैठक

0
125

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक पीएल पुनिया ने रविवार को जुबानी जंग रोकने के लिए पार्टी नेताओं से बंद कमरे में अलग-अलग बैठकें कर रायशुमारी की।

यह बैठक उत्तराखंड कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को रोकने को लेकर की जा रही है। आगामी दिनों में राज्य में निगम सहित अन्य चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। पीएल पुनिया बैठक की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौपेंगे। आज सुबह से ही कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में केंद्रीय पर्यवेक्षक पुनिया पार्टी नेताओं से मिल रहे थे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने बताया कि आज की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे। मुलाकात करने वालों में प्रशासनिक व संगठनात्मक सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व विधायक, पूर्व विधायक, विधायक,सांसद उम्मीदवार, पूर्व सांसद शामिल रहे।

केन्द्रीय पर्यवेक्षक पूनिया ने प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस की तैयारी एवं संगठन की गतिविधियों पर जिला अध्यक्षों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर लगातार कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व भी नजर बनाए हुए हैं और यहां के घटनाक्रमों के प्रति बहुत ही गम्भीर हैं। समय समय पर चाहे अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो, चाहे प्रदेश में व्याप्त भर्ती घोटाला या फिर चाहे जोशीमठ भू-धसाव कांग्रेस का हाईकमान लगातार अपनी चिंता भी उपरोक्त विषयों पर जाहिर करता रहा है।

ऐसे में केन्द्रीय पर्यवेक्षक का उत्तराखंड दौरा आगामी चुनावों के मद्देनजर बहुत ही महत्वपूर्ण है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने होटल मधुबन में भी पर्यवेक्षक महोदय से भेंटवार्ता की। वार्ता के दौरान पूनिया ने सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने और सधे हुए अनुशासित रवैये की अपेक्षा की है।

बैठक में उपस्थित होने वाले सभी वरिष्ठ गणों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में संगठित होकर काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता बहुत परेशान है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, और सत्तारूढ़ दल की कुनीतियों से आमजन अपने को चौतरफा घिरा हुआ महसूस कर रहा है।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस संघर्ष का दूसरा नाम है। प्रदेश के हालात निश्चित ही चिंताजनक है। ऐसे में निकट भविष्य में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भ्रष्ट धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने से पीछे नही हटेगा।

पुनिया से मुलाकात करने वालों में ये रहे शामिल-

विधायकों में प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भूपन कापडी, विक्रम नेगी, हरीश धामी, राजेन्द्र भण्डारी, ममता राकेश, मनोज तिवारी, गोपाल सिंह राणा, विरेन्द्र जाति, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, सुमित हृदयेश, मदन बिष्ट, रवि बहादुर, आदेश चौहान, खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के अलावा रामयश सिंह, राजकुमार, मनोज रावत, विजयपाल सजवाण, डाॅ. जीतराम, हेमेश खर्कवाल, प्रेमानंद महाजन, ओम गोपाल रावत, हीरा सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र रावत, जोत सिंह गुनसोला, मालचन्द, ललित फर्सवाण के साथ ही संगठन के भी महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मीडिया प्रभारी, पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष देहरादून डाॅ. जसविन्द्र सिंह गोगी,अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, विधायक प्रत्याशी सूर्यकान्त धस्माना, दीपक बिजलवाण, प्रदीप थपलियाल, मनमोहन मल्ल, रणजीत दास, केसर सिंह नेगी, मुकेश नेगी, गौरव चौधरी, यशपाल राणा, नवतेज पाल, राजबीर सिंह, जयेन्द्र रमोला, आर्येन्द्र शर्मा के अलावा जिलाध्यक्षों ने मुलाकात कर केन्द्रीय पर्यवेक्षक पीएल पूनिया से अपना विषय रखा।