नेताओं की लड़ाई से कांग्रेस परेशान

0
507

देहरादून। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के बहाने बड़े नेताओं की लड़ाई से कांग्रेस परेशान है। अध्यक्ष के रहते हुए उत्तराखंड में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बवाल मचा हुआ है। यूथ कांग्रेस के दोनों धड़ों को बड़े नेता लगातार हवा दे रहे हैं।
बुधवार को लोकसभा चुनाव की हार के कारणों की समीक्षा करते हुए बैठक में यूथ कांग्रेस का जिक्र भी आया। कई नेताओं ने यूथ कांग्रेस की चुनाव प्र​क्रिया पर एतराज जताया। ज्यादातर लोगों का कहना था कि यूथ कांग्रेस में चुनाव की जगह मनोनयन करने की परंपरा ही ज्यादा उपयुक्त है।
सूत्रो के अनुसार प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने सभी को बताया कि यूपी में समीक्षा बैठक के दौरान भी इस तरह की राय उभरकर सामने आई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संज्ञान में कार्यकर्ताओं की यह भावना पूरी तरह से आ चुकी है।