कांग्रेस ने की प्रीतम को मनाने की कवायद, नेता प्रतिपक्ष ने की मुलाकात

0
223
प्रीतम

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकातों के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। लोगों को लगने लगा था कि कहीं प्रीतम सिंह नाराजगी के कारण कांग्रेस को अलविदा न कह दें। अब जब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बन गए हैं तो उन्होंने प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंचकर भेंट की और प्रीतम सिंह की नाराजगी दूर करने का कार्य किया। दोनों नेताओं ने साथ-साथ जलपान किया और आपस में बातचीत की।

कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ उप नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। इसी संदर्भ में यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह की भेंट को भी देखा जा रहा है। दोनों के बीच हुई बातचीत को नाराजगी दूर करने का प्रयास माना जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में प्रीतम सिंह का नाम प्रथम पंक्ति में चल रहा था, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने सबको चौंका कर यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया। करन माहरा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बना दिया है, जिससे गढ़वाल के विधायकों में भारी नाराजगी है।