कांग्रेस ने 15 जनवरी तक जिलाध्यक्षों से मांगी सूची

0
632

देहरादून। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ​की ओर से राज्य भर के जिलाध्यक्षों को 15 जनवरी तक अपनी टीम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्तव ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष 15 जनवरी तक अपने जिला, महानगर, कार्यकारिणी व बूथ अध्यक्षों का गठन करके इसकी सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजें। कांग्रेस महामंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अभी से एकजुटता के साथ लगना होगा। उन्होंने भाजपा पर नफरत और धर्म के आधार पर लोगों को अलग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे दलों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा की बीजेपी 2014 में झूठ बोलकर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की करतूतों को इस बार कामयाब नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार जनता से किए वादों पर खरा नहीं उतर पाई है। हाल यह है कि प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आए दिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन सरकार इनकी समस्याओं को दूर न करके इन्हे परेशान व प्र​ताड़ित कर रही है। ऐसे में भाजपा सरकार के प्रति सभी वर्गों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्य के पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।