महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा काम कर रहे कर्नल कोठियाल: प्रांतीय प्रचारक

0
658

देहरादून, यूथ फ़ाउंडेशन के कैम्प डेल्टा (बालावाला) में चल रहे भर्ती प्रशिक्षण में पहुँचकर आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक युद्धवीर  ने बालिकाओं की हौसला-अफजाई की। उन्होंने यूथ फ़ाउंडेशन की बालिकाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि बालिकाओं को एक बड़ा प्लेटफ़ॉर्म मिला है।

बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक युद्धवीर जी ने भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक एकता की भावना हर किसी के अंदर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आधी आबादी महिलाओं की है और महिलाओं ने अपने बल-बूते कई मुक़ाम हासिल किए हैं। कई क्षेत्रों में तो महिलाएँ पुरुषों से आगे हैं।

उन्होंने कहा कि यूथ फ़ाउंडेशन की बालिकाए स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नल अजय कोठियाल महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। यही सही मायनो में राष्ट्र की सेवा है। यूथ फ़ाउंडेशन समरसता और एकता का प्रतीक है।