सूबे में मौसम ने बदली करवट, फिर लौटी ठंड

0
528

देहरादून,  सूबे में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली ली है। राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए हैं  व बाद मे बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। रुद्रप्रयाग सहित केदारनाथ में बादल छाए हैं, यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

चमोली जिले में सुबह ब​रिश हुई, अभी बादल छाए हैं। बदरीनाथ, औली, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। हरिद्वार में भी सुबह के समय एक दो दौर बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

मौसम में आए बदलाव से पूरे प्रदेश में​ फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों में विशेषकर पर्वती क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फ पड़ सकती है। राजधानी देहरादून में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, “शुक्रवार को भी आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पर्वती क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा और बर्फ पड़ सकती है। अन्य स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा। दो और तीन फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि चार फरवरी को चमोली, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फ पड़ने के आसार हैं।”