प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री

0
741

बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं व अन्य शिकायतों को सुनकर निराकरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके साथ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य पार्टी पदाधिकारी।प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं की सुध ली है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी समस्या सुनी। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के अनुरूप भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने का क्रम सोमवार 8 मई से शुरू कर दिया। आज त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समस्याये सुनी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट्  भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना । इसके लिए पार्टी कार्यालय पर समुचित व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री रावत द्वारा कार्यकर्ताओ की समस्याएँ सुनने के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यालय पर उपस्थित रहे।

यहां देखें सीएम रावत मीटिंग की विडियोंः