मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हवन व सुंदर कांड पाठ

0
652

देहरादून,  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर 20 दिसम्बर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हवन व सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन के अनुसार मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 59 वाँ जन्मदिन 20 दिसम्बर को भाजपा द्वारा पूरे उत्साह व गरिमा के साथ मनाया जा रहा है । भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हवन व सुंदर कांड पाठ व उसके बाद प्रसाद स्वरूप सहभोज का आयोजन किया जा रहा है ।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी का जन्म दिन मनाएँगे।