राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बैसाखी पर्व की बधाई

0
679

देहरादून,  उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी है। अपने संदेश में कहा है कि इस पर्व पर समाज के सभी लोग प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करें तथा देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लें।

राज्यपाल बेबी रानी मोर्या ने संदेश में कहा है कि बैसाखी पर्व देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होने के साथ ही यह किसानों और नई फसलों से जुड़ा पर्व है। इस अवसर पर समाज के सभी लोग प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करें तथा देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा है कि बैसाखी परिश्रम के प्रतिफल के साथ ही हर्ष और उल्लास का पर्व है। यह उत्साह व भाईचारे का भी त्यौहार है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं, लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख और समृद्धि की कामना की है।