राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने  दी दीपावली की शुभकामनाएं

0
463
प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई देते हुए पर्व को प्रेम, सामाजिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया है।
राज्यपाल ने अपने जारी संदेश में प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय प्रतीक है। इस दीपावली पर सभी लोगों को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में उजाला लाने का संकल्प लेना चाहिए। गो-वर्द्धन पूजन के अवसर पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिए।  राज्यपाल ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल सचिवालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार एवं मिष्ठान वितरित किए।  इस मौके पर राज्यपाल के सचिव  रमेश कुमार सुधांशु भी उपस्थित थे।
दीपावली को इकोफ्रेंडली मनाने का सीएम ने दिया संदेश
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द ने जारी संदेश में पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए इस वर्ष की दीपावली को इकोफ्रेंडली के तौर पर मनाए। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक भी है। यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। उन्होंने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।
भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है त्यौहारों का: प्रेम चंद
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने दीपावली पर्व के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा,  भैया दूज इन सभी तयोहारो का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। दीपावली पर्व मात्रा हर्षोल्लास का पर्व ही नहीं  बल्कि एक धार्मिक पर्व भी है, जिसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान एवं धन रूपी प्रकाश फैलाएं।