क्लाइमेट एलईडी से चारधाम श्रद्धालु ले रहे मौसम की जानकारी

0
591
Weather, Uttarakhand
Weather
ऋषिकेश। चारधाम यात्रियों को मौसम की सटीक जानकारी के लिए संयुक्त रोटेशन बस स्टैंड पर पर ‘क्लाइमेट एलईडी’ लगाई गई है। इस यत्रं की सहायता से देश-विदेश से आने वाले यात्री उत्तराखंड में मौसम के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक ने शुक्रवार को इस यंत्र का निरीक्षण किया।
गढ़वाल मंडल आयुक्त वी बीआर सी पुरुषोत्तम ने पिछले दिनों ऋषिकेश में आयोजित चारधाम यात्रा को लेकर तमाम अधिकारियों की बैठक में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को उत्तराखंड के मौसम के बारे में जानकारी दिए जाने के लिए संयुक्त रोटेशन बस स्टैंड पर एलईडी लगाए जाने के लिए निर्देशित किया था। इसी संदर्भ में श्रम विभाग द्वारा लगाई गई एलईडी का मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह, तहसीलदार  रेखा आर्य, पर्यटन विभाग के अरविंद सिंह श्रीवास्तव, युद्धवीर सिंह कोहली ने  मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर पालिका मुनि की रेती द्वारा भी यात्रियों को यात्रा संबंधी दी जाने वाली जानकारी के लिए मुनि की रेती क्षेत्र में भी दो एलईडी लगा दी गई हैं। इसका लाभ यात्रियों को मिल रहा है।