राजधानी दून में खिली धूप, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

0
740
Weather, Uttarakhand
Weather

देहरादून। देहरादून सहित राज्य के गढ़वाल और कुमाउं दोनों मंडलों में सोमवार को चटक धूप निकला। वहीं मौसम विभाग की मानें तो राज्य में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की गरज के साथ बारिश व बर्फबारी व होने की संभावना है।
सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह खिली धूप निकलने से लोगों को दोपहर तक मौसम में तिखापन देखने को मिला।
सोमवार को देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, जबकि हवा 08 प्रतिकिलोमीटर घंटे की गति से चल रही थी। वही नमी 70 प्रतिशत बना हुआ था। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह देहरादून में पूरे सप्ताह खिली धूप निकलेगा। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे हल्की बारिश गरज के साथ हो सकती है। वहीं, राज्य के गढ़वाल और कुमाउं दोनों मंडलों के पहाड़ी क्षेत्र चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी के उच्च क्षेत्रों में आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि चार हजार मीटर से अधिक उच्चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के असर देखने को मिल सकता है। उधर, मौसम विभाग की मानें तो 01 अक्टूबर से पांच अक्टॅूबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।