यमुना नदी में डूबे बच्चों का शव बरामद

0
1035

देहरादून। यमुना नदी डाकपत्थर बैराज में नहाते समय शुक्रवार को तीन बच्चे पैर फिसल जाने के कारण डूब गए थे। मौके से एक बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया था। वहीं दो बच्चों का कुछ पता नहीं चला सका था। गुरूवार को एसडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से नदी से दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिया गया।
गुरूवार को डाकपत्थर पुलिस ने सुबह पांच बजे से ही युवकों की तलाश में नदी में सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से सुबह आठ बजे मृतक अनस पुत्र नईम निवासी जीवनगढ़ और सुबह दस बजे लक्ष्य पुत्र विजय निवासी टोंस कॉलोनी डाकपत्थर के शव को यमुना नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम ना कराने के संबंध में जिलाधिकारी की अनुमति के बाद मृतकों के शवों को पंचायत नामा की कार्रवाई कर बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सुपुर्द कर दिया।