मुख्यमंत्री ने बिपिन रावत के परिजनों से दिल्ली में की भेंट

0
456

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का उनका निधन विशेषकर उत्तराखण्ड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते हमेशा मेरा मार्ग दर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भगवना से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।