नंदा देवी ईस्ट चोटी में लापता सात पर्वतारोहियों के शव बरामद, एक की तलाश जारी

0
664
पर्वतारोही
FILE/Represntational imge
पिथौरागढ़/देहरादून, मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट चोटी को फतह करने निकले दल के लापता आठ सदस्यों में से सात के शव रविवार को रेस्क्यू कर लिए गए। जबकि एक का शव अभी बरामद नहीं हो सका है, इसके लिए सोमवार को पुन: रेस्‍क्‍यू अभियान चलाया जाएगा।
जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात शवों को निकाल लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए 12 सदस्यों का एक दल रवाना हुआ था। इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से आठ पर्वतारोही जिनमें टीम लीडर मार्टिन मोरिन, पर्वतारोही जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे लापता हो गए थे।
बीते चार जून को सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। लेकिन सर्च अभियान लगातार जारी था। रविवार को रेस्कयू टीम ने सात शवों को ​बर्फ से बाहर निकाल लिया है। एक अन्य सदस्य की खोजबीन जारी है।