उत्तराखंड के 2430 स्कूल बंदी की कगार पर
देहरादून, प्रदेश के लगभग ढाई हजार विद्यालयों पर बंदी की मार पड़ने वाली है। उत्तराखड के गढ़वाल और कुमाऊं में सरकार ऐसे स्कूलों को बंद करेगी, जहां छात्रों की संख्या 10 से कम है। एक मोटे आंकलन के अनुसार इस श्रेणी में 2430 स्कूल आ रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान यह जानकारी शिक्षा मंत्री की ओर से दी...
कल्पना ने निधन के अपनी जीवन यात्रा पर लिखी थी किताब
नई दिल्ली, छोटे बजट की कलात्मक फिल्में बनाने वाली कल्पना लाजमी ने अपने निधन के कुछ दिन पूर्व ही असमिया कला संगीत के महानायक डॉ. भूपेन हजारिका के साथ अपनी जीवन यात्रा के अन्तरंग रिश्तों का अपनी किताब 'भूपेन हजारिकाः एज आई नो हिम' में खुलासा किया था।
कल्पना का परिचय भूपेन हजारिका से करीब 40 वर्ष पहले मुंबई में...
पहाड़ों पर बर्फ से बढ़ी ठंड, बद्रीनाथ मार्ग बाधित
(गोपेश्वर) जिले में शनिवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को जारी है। वर्षा के कारण बढ़ी ठंड से बद्रीनाथ के नर पर्वत सहित अन्य ऊंचे पर्वत पर हिमपात हुआ है। बारिश से जिले की दस सड़कें बाधित हो गयी। बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। एनएच सड़क खोलने के प्रयास में लगा...
जन सुनवाई में तीन फरियादी और अधिकारी तीस
(गोपेश्वर) जन सुनवाई कार्यक्रम में अधिकारी तो पहुंचे मगर जनता नहीं पहुंच पायी। चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में सिर्फ तीन फरियादी ही पहुंचे। जबकि अधिकांश विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में तय समय पर अधिकारी पहुंच गए। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जन सुनवाई...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 में श्रीलंका को सात विकेट से हराया
कोलंबो, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के चौथे मैच में मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त देकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रृंखला का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
बारिश से बाधित इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को...
श्राद्ध पक्ष पर शुरू हुआ पितरों काे तर्पण
(ऋषिकेश) श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होते ही धर्म नगरी ऋषिकेश में पितरों के तर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई। गणेश उत्सव निपटने के बाद देश भर में आज से श्राद्ध पक्ष का आरंभ हो गया।
श्राद्ध पक्ष की शुरुआत सोमवार से हुई। पहले दिन पूर्णिमा के श्राद्ध पर पितरों को तर्पण के साथ ही ब्राह्मण भोज हुआ। पूर्णिमा पर जिन पितरों...
गैंगरेप मामला: मान्यता रद्द करने में आखिर किसका इंतजार कर रहा सीबीएसई
(देहरादून) देहरादून के जीआरडी वर्ल्ड स्कूल में बीते माह 16 अगस्त को स्कूल की ही छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। करीब सवा महीने बाद मामला प्रकाश में आया। मामले में स्कूल प्रबंधन के छह लोगों को गैंगरेप के साक्ष्य छिपाने और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया। प्रदेश के शिक्षा विभाग से लेकर सीबीएसई...
दून में बनेगा 300 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल: सीएम
देहरादून, जल्द ही राजधानी में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आएंगी। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित आयुष्मान भारत योजना के लांचिंग कार्यक्रम में नगर में 300 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनाए जाने की घोषणा की । दून के नामी व्यवसायी आॅबराय परिवार ने इसके लिए 15 बीघा जमीन उपलब्ध कराने का जिम्मा उठाया...
जिला संचालन मीटिंग में क्यों अधिकारियों पर बिफरीं डीएम
चमोली जिला योजना की बैठक में जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने उन विभागों पर खूब विफरी जिन्होंने अभी तक अवमुक्त धनराशि को खर्च नहीं किया है। वन विभाग, लोनिवि समेत कई विभागों की जब समीक्षा की गई तो यह तथ्य सामने आया कि जुलाई अगस्त तक भी अवमुक्त धनराशि का उपयोग नहीं हो पाया और लाखों रुपया अभी विभाग के...
पैसों के लेनदेन के चलते हुई थी बालियान की हत्या, एक गिरफ्तार
ईंट व बजरी सप्लायर आदेश बालियान हत्याकांड का पुलिस ने खुलास कर दिया है। हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पैसों के लेन-देन में आदेश बालियान की हत्या बदमाशों ने की थी। इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही...



























































