गणतंत्र दिवस पर शहर का ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट
देहरादून। गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर है। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने गुरुवार को रूट एवं पार्किंग चार्ट तैयार कर जारी किया है। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियां एवं रेडियो का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। वीआईपी ईसी रोड से सर्वे चौक से कान्वेन्ट...
दीपू हत्याकांड का खुलासा,आरोपित को पुलिस ने मुम्बई से दबोचा
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के आरोपित को आखिरकार 26 दिनों बाद पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने नगर कोतवाली में गुरुवार को दीपू हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि गुडडू कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी कुमार घड़ा, रामलीला मैदान हरिद्वार...
उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा को पैनिक बटन और शी बॉक्स, जानिए कैसे करेंगे काम
बालिका दिवस पर प्रदेश की बेटी-महिलाओं को पैनिक बटन और शी-बॉक्स की सौगात मिली है। पहले दिन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बेटियों को 180 पैनिक बटन वितरित किए। इसकी शुरुआत फिलहाल देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में की गई है। उन्होंने इस योजना को महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया।
महिला सशक्तीकरण...
दून में चार घंटे चलेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की क्लास
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून में करीब चार घंटे पार्टीजनों के बीच बिताएंगे। इस दौरान वह टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के संयुक्त त्रिशक्ति सम्मेलन (बूथ पालक, अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंट-2) को संबोधित करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से लोस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
यह भी माना जा रहा कि वह...
कुल्हाड़ी से मारकर की थी सास की हत्या, दामाद गिरफ्तार
हरिद्वार, लक्ष्मी उर्फ गुड्डी की हत्या का खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस ने मृतका के दामाद को गिरफ्तार किया है। अपनी सास के अनैतिक कृत्यों से तंग आकर दामाद शंकर गिरि ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया...
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 12 परिजनों को किया सम्मानित
देहरादून, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने गुरुवार को आजादी के आन्दोलन में प्रतिभाग करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 12 परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को संजोने के लिए थानों में पानी की टंकी एवं विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव बनाकर...
पेन-इंडिया के नौनिहालों ने तिरंगे रंग में रंगा भारत
डोईवाला, पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौनिहालों ने भारत के नक्से को तिरंगे रंग में रंगा।
पेन-इंडिया स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने भारत के नक्शे में अपनी इच्छानुसार रंग भरे। प्रतियोगिता में...
‘मीटू’ जैसा मेरे साथ कभी होता तो मैं जोरदार तमाचा मारतीः अंकिता लोखंडे
नई दिल्ली, कंगना रनाउत की फिल्म ''मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अंकिता लोखंडे ने 'मीटू अभियान' को लेकर कहा कि, "अगर मेरे साथ कभी ऐसा होता तो मैं उस व्यक्ति को जोरदार तमाचा मारती।" यह बात अंकिता ने मणिकर्णिका के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में कहा है।
अंकिता लोखंडे ने कहा कि, "हालांकि मेरे...
शाहिद कपूर को है करियर की तीन फिल्मों में काम करने का पछतावा
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी तीन फिल्मों में काम करने का पछतावा है।
शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान विवाह, कमीने, पद्मावत, हैदर और उड़ता पंजाब जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपने शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। शाहिद...
ऋषिकेश में बढ़ रहे सड़क हादसों के आंकड़े
ऋषिकेश। धर्म नगरी ऋषिकेश में इन दिनों सड़क हादसों के आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है। हेलमेट अभियान को लागू करने में नाकाम रहा स्थानीय प्रशासन यातायात नियमों का अनुपालन कराने में भी असफल साबित होता रहा है।
पिछले वर्ष नगर एवं यहां से सटे ग्रामीण इलाकों में हुए सड़क हादसों मे करीब अस्सी फीसदी स्कूल-कॉलेज के छात्र अकाल...


























































