आय और सम्पत्ति का हिसाब दें राहुल: भाजपा
नई दिल्ली। केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके सम्पत्ति का हिसाब मांगा है। प्रसाद ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद सदस्य हैं और उनकी कमाई का साधन उनका वेतन है। पिछले कुछ समय में उनकी सम्पत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है।...
सुरेश जैन, आशा नौटियाल, संदीप गुप्ता की बीजेपा में वापसी
देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की के पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल और ऋषिकेश के संदीप गुप्ता पूर्व दायित्व धारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष का उनके समर्थकों के भाजपा में वापस आने पर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी छोड़ने...
मतदान के लिए तैनात जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण संपन्न
गोपेश्वर। लोक सभा चुनाव के लिए नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को राइका गोपेश्वर में शनिवार को पहला प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में अच्छी तरह से जान लें, ताकि मतदान के दिन कार्य करने में कोई कठिनाई न हो।...
हत्या का खुलासा अवैध संबंधों के चलते दिया वारदात को अंजाम
उधमसिंह नगर में बीते 19 मार्च को हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह हत्यारोपी की बहन के साथ मृतक का अवैध संबंध होने के चलते किशोरों ने चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दी थी
रुद्रपुर के फाजलपुर मेहरोला कॉलोनी में नाले में एक शव मिलने से...
जन्मदिन पर कंगना का नारा- जया हो
मुंबई। कंगना के जन्मदिन के मौके पर उनकी एक नई फिल्म की घोषणा हुई है। ये फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयाललिता की जिंदगी पर आधारित होगी। कंगना की पिछली फिल्म मणिकर्णिका के लेखक केवी विजयेंद्र राव इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे और निर्देशन की कमान विजय करेंगे, जो इससे पहले कई तेलुगु फिल्मों का निर्देशन कर चुके...
राष्ट्रपति ने जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल पद की शपथ दिलाई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति कोविंद ने शनिवार को जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लोकपाल पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वह देश के पहले लोकपाल बन गए हैं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रपति कोविंद ने जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को पद और संविधान रक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया...
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख
नई दिल्ली। सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लेंगे, जो मई के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
अपने 37 वर्ष के सेवाकाल में उन्हें परम विशिष्ट और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में...
निशंक की राह हुई आसान, क्या हरदा ने छोड़ दिया मैदान!
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर भाजपा के डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की राह आसान दिखाई पड़ रही है। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस के कद्दावर माने जा रहे प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नैनीताल से चुनाव लड़ने की अटकलों ने निशंक के लोकसभा जाने का रास्ता साफ कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने हरिद्वार सीट पर अभी...
डीएम दीपक रावत के एक गाने ने मचाई हरिद्वार में धूम
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी दीपक रावत के मतदान के लिए जागरूक करने वाले एक गीत ने हरिद्वार में धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस गीत को सुनने के बाद जनता के मन में वोट के प्रति गंभीरता का एहसास दिखाई पड़ रहा है। जनता इस गीत को सुन भी रही है और वोट देने...
निशंक ने लिया बाबा रामदेव व बालकृष्ण से जीत का आशीर्वाद
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा का टिकट मिलने के बाद हरिद्वार पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान बाबा रामदेव ने गर्मजोशी से निशंक का स्वागत किया और भारी मतों से जीत दर्ज करने का आशीर्वाद दिया।
शुक्रवार को रोड शो के बाद देर शाम निशंक...



























































