कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर हुआ मुकदमा दर्ज
काशीपुर- अरविंद पांडेय समेत करीब सौ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।आज सुबह कुंडेश्वरी चौकी में चौकी इंचार्ज के साथ की थी अभद्रता। कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी ने खनन कारोबारियों के 4 डंपरों को किया था सीज।गुस्साए खनन कारोबारियों ने अरविंद पांडेय के साथ कुंडेश्वरी चौकी का किया था घेराव। खनन कारोबारियों ने चौकी इंचार्ज के साथ की थी...
राफ्टिंग कंपनियों के लिए नियमों में छूट की मांग
ऋषिकेश, गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति ने राज्य सरकार से राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों के लिए बनाए गए नियमों में छूट दिए जाने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने मुनि की रेती स्थित क्रांति चौक पर मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि, "समिति के गठन का मूल उद्देश्य उत्तराखंड में राफ्टिंग व्यवसाय को बढ़ावा...
रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर 28 को सुनवाई
नई दिल्ली, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 28 मार्च कर दी है। सुनवाई की तिथि बदलने की मांग वाड्रा के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने की थी। पहले ये सुनवाई 27 मार्च को होनी थी।
कोर्ट ने कल यानि...
नयनतारा के बाद ऐश्वर्या राय को लेकर अभद्र टिप्पणी
मुंबई, तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और डीएमके पार्टी के नेताओं में रहे राधा रवि ने हाल ही में साउथ की दिग्गज अभिनेत्री नयनतारा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद डीएमके पार्टी ने उनको पार्टी से बाहर निकाल दिया था और राधा रवि को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस आलोचना के बाद भी राधा...
भाजपा उम्मीदवार ने गांवों का भ्रमण करके जनता से मांगा समर्थन
गोपेश्वर, भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल संसदीय सीट के उम्मीदवार तीरथ सिंह रावत ने बदरीनाथ विधान सभा के दशोली के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा, तीरथ सिंह ने दशोली के क्षेत्रपाल, विरही, कोडिया, मायापूर, गडोरा, सेमलडाला, पीपलकोटी पाखी, गरुडगंगा, टंगणी, पातालगंगा, लंगसी, हेलंग, पैनी व अनीमठ सेलंग में जनसंपर्क किया वहीं जोशीमठ...
वर्ल्ड बैंक की 10 बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत
वाशिंगटन/नई दिल्ली, भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहरा दिया है। विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक हुई है। अर्थव्यवस्थाओं का ये चयन उनके विश्व अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी के आधार पर किया गया है। भारत के मुकाबले पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था बहुत पीछे है।
वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक की...
बूथों पर पैनी नजर रखेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर
गोपेश्वर, जिले में लोक सभा चुनाव के लिए चिह्नित किए गए वनरेवल तथा क्रिटिकल बूथों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए तैनात 70 माइक्रो ऑब्जर्वरों को जिला सभागार गोपेश्वर में प्रशिक्षण दिया गया। सभी ऑब्जर्वर निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे।
चमोली जिले में सात वनरेवल एवं 32 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए गए हैं।...
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए चोटिल
लिस्बन, पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर एवं कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्बिया के खिलाफ यूरो कप 2020 क्वालिफायर मैच के दौरान चोटिल हो गए। रोनाल्डो को हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा है। पुर्तगाल के फॉरवर्ड खिलाड़ी रोनाल्डो को चोट के कारण मैच के 31वें मिनट में ही मैदान से बाहर होना पड़ा।
रोनाल्डो जब मैदान से बाहर हुए उस समय...
खुशियों की सवारी और 108 एम्बुलेंस के कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस
गोपेश्वर, आगामी 31 मार्च के बाद 108 एम्बुलेंस व खुशियों की सवा का अनुबंध समाप्त हो रहा है। ऐसे में 108 एम्बुलेंस व खुशियों की सवारी के कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। जीवीके ईएमआर कंपनी ने सभी कर्मचारियों को 31 मार्च के बाद सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया है।
चमोली जिले में 108 एम्बुलेंस...
कांग्रेस गरीबों की पार्टी है: अनुग्रह नारायण सिंह
देहरादून, उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है, जबकि भाजपा अमीरों के लिए काम कर रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही न्यूनतम आय गारंटी स्कीम को जनता के हित में लाएगी।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने...



























































