Page 742

देवभूमि में दहेज के लोभियों ने ली बहू की जान

ऋषिकेश, तीर्थ नगरी ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र में खाड गांव चलेके रहने वाले अर्चना नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले काफी दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। अर्चना की शादी रायवाला में रहने वाले अभिषेक चौहान के साथ हुई थी। मृतका के पिता यशपाल नेगी का आरोप...

14 अप्रैल को मसूरी में सजेगा ”मसूरी फार्मर मार्केट”

मसूरी, आने वाला रविवार यानि 14 अप्रैल को पहाड़ों की रानी मसूरी, होटल ब्रेंडवुड में मसूरी फार्मर मार्केट के पहले एडिशन का आयोजन होगा जिसके लिए मसूरी एक परफेक्ट होस्ट साबित होगी। सुबह से दोपहर तक चलने वाला यह मार्केट बहुत सारे सरप्राईजस के साथ आपके बीच आयेगा। सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम...

डाक्टर शाहरुख खान

मुंबई,  बालीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को डाक्टरेट की एक और मानक उपाधि मिली है, जिसके बाद उनको अपने नाम के साथ डाक्टर जोड़ने का अधिकार मिल गया है। लंदन की यूनिवर्सिटी आफ द लॉ की ओर से शाहरुख खान को ये मानद उपाधि दी गई है। लंदन के बारबिकन हाल में हुए एक समारोह में...

भाजपा ने जो वादा किया था वो आज भी अधूरा: सचिन पायलट

उत्तरकाशी/टिहरी, कांग्रेस नेता व राजस्‍थान के उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने टिहरी और उत्तरकाशी में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को विफल रहा और भाजपा ने जो वादा किया था वो अभी भी अधूरा है। इस बार 23 मई को देश को नई सरकार और नया...

केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी टूटने से घंटों रहा जाम हाईवे

रुद्रप्रयाग,  केदारनाथ हाईवे पर रामपुर के निकट रविवार दोपहर को पहाड़ी टूटने से भारी मात्रा में हाईवे पर मलबा आ गया, जिस कारण हाईवे पर घंटों आवाजाही ठप रही। इससे केदारघाटी की जनता को बहुत परेशानी हुई। इन दिनों हाईवे पर ऑल वेदर रोड के तहत तेज गति से कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण के कारण जगह-जगह पहाड़ी टूटने...

नव संवत्सर पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

हरिद्वार,  नव संवत्सर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तड़के से ही गंगा घाटों पर पहुंचना आरम्भ हो गया था। गंगा स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। स्नान के पश्चात लोगों ने दान-पुण्य आदि कर्म किए। चैत्र प्रतिपदा को सनातन धर्म में नववर्ष के...

आरटीओ बनकर करते थे वसूली, निकले फाइनेंस कंपनी वाले

रुद्रपुर, फर्जी एआरटीओ बनकर गाड़ियों से वसूली करते हुये एआरटीओ संदीप सैनी ने चार युवकों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से एक गाड़ी भी बरामद की है। रुद्रपुर के एआरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि फर्जी एआरटीओ की सूचना पर रुद्रपुर के गाबा चौक पर पहुंचकर 4 लोगों को पकड़ा जिनके पास से एक गाड़ी बरामद हुई है गाड़ी...

भाजपा कांग्रेस के खिलाफ गर्जी बसपा सुप्रीमो मायावती

रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा कांग्रेस पर जमकर गर्जी। मायावती ने कहा कि आजादी के बाद देश की बागडोर कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य दलों के हाथ में रही। बीजेपी इस बार केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चोकीदारी की नाटकबाजी भी बीजेपी को नही बचा पाएगी। यदि भाजपा देश हित...

अल्मोड़ा की सौम्या आईएएस रैंकिंग में तीसवें स्थान पर

अल्मोड़ा- सौम्या गुरुरानी ने आइएएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसवां स्थान हासिल किया है। गुरुरानी निवासी सौम्या की इस उपलब्धि पर नगर में खुशी का माहौल है। वहीं सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। अल्मोड़ा के गुरुरानी खगोल निवासी नवीन चंद्र गुरुरानी की बेटी सौम्या ने इंटर तक की शिक्षा नगर के...

यमकेश्वर ब्लॉक के वर्णित नेगी को यूपीएससी में मिला 13वां स्थान

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है, इस बार उत्तराखंड के वर्णित नेगी ने देशभर में 13वीं रैंक हांसिल की है और प्रदेशवाशियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। वर्णित मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित किमसार गांव के रहने वाले हैं और यह सफलता उन्हें उनके...