Page 702

प्रकाशपर्व पर श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए रवाना

देहरादून,  श्री गुरु नानक देव जी के 550वां पावन प्रकाश पर्व को समर्पित 210 सदस्यीय श्रद्धालुओं  के जत्थे को महापौर सुनील उनियाल गामा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में श्री पौंटा साहिब, गुरुद्वारा नाढा साहिब, भट्टा साहिब, कीरतपुर साहिब, पगोर साहिब, नानकसर ठाक एंव श्री मणिकरण साहिब के दर्शन कराएं जाएंगे। यात्रा की वापसी 25 मई को लगभग...

चारधाम यात्रा जोरों पर, अतिक्रमण से लग रहा शहर में जाम

हरिद्वार, चारधाम यात्रा तैयारियों के बीच जोर-शोर से चल रही है। यात्रा के लिए विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का आगमन हरिद्वार में हो रहा है। इसी के साथ जाम की समस्या भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हरिद्वार के मुख्य बाजारों में दुकानों का अतिक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना...

मतगणना की सूचना मीडिया तक, जिलाधिकारी ने तैनात किए अधिकारी

Phones not allowed in counting centres
हरिद्वार, लोकसभा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की मतगणना की पल-पल की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ मिलकर व्यापक प्रबन्ध किए हैं। नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव को  जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेस क्लब में सोमवार को ड्यूटी के लिए लगाए गए कार्मिकों को ट्रेनिंग देते हुए नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव...

लोस चुनाव: मतगणना के लिए चमोली जिला प्रशासन तैयार

गोपेश्वर, लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए चमोली जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए मतगणना कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया है। मतगणना कर्मियों को 23 मई को रेंडामाइजेशन के बाद विधान सभा व टेबल आवंटित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्देश...

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 30 मई को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

Uttarakhand board results to be out on 30th may
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का परिणाम 30 मई को घोषित किया जाएगा। रामनगर में सोमवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 30 मई को हाईस्कूल और इंटर के परिणाम प्रातः साढे दस...

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

Indian women hockey team beat south korean
जिनचोन (दक्षिण कोरिया)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को मेजबान दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस साल की शुरूआत में स्पेन और मलेशिया में बढ़ियां प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने इस मैच में मजबूत शुरुआत की। मैच के 20वें मिनट में युवा स्ट्राइकर लालरेमसिआमी ने...

तेल भवन देहरादून में बन रहा सूखे पत्तों से आर्गेनिक खाद,पढ़ें

देहरादून में गर्मियों का मौसम शुरु होते ही सड़क के किनारे पड़े सूखे पत्तों का ढ़ेर दिखना एक आम बात है।लेकिन परेशानी की बात यह है कि यह सूखे पत्ते जो ज्यादातर पेड़ की टहनियों के पास प्लास्टिक और दूसरे कचरों के साथ जलाए जाते है। इस पूरी प्रक्रिया की वजह से ना केवल पेड़ को नुकसान पहुंचता है...

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 71.12 रुपये प्रति

Price hike of petrol diesel in delhi
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर घरेलू बाजार में भी सोमवार को दिखा। आज देश की  सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। पेट्रोल की कीमतों में 8 से 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई जबकि डीजल की कीमतों में...

काला हिरण केस: राजस्थान हाई कोर्ट का सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान और तब्बू को नोटिस

Notice to bollywood actors by rajasthan high court
जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, तब्बू और अभिनेता सैफ अली खान समेत कुल पांच लोगों को नोटिस भेजा है। इससे आरोपितों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। काला हिरण शिकार मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय ने सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू और दुष्यंत सिंह को यह नोटिस भेजा है। पिछले वर्ष 2018 में दो...

उत्तराखंड के चार पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार

weather alert in state
देहरादून। उत्तराखंड मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में वैसे तो आसमान साफ रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। पर्वती क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल सोमवार सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटख धूप खिली हुई है। देहरादून...