तीन तलाक के खिलाफ जंग लड़ने वाली सायरा पर बनेगी फिल्म
तीन तलाक के खिलाफ संघर्ष करने वाली सायरा बानो जल्द बड़े पर्दे पर दिखेंगी। इसके लिए सायरा पर बायोपिक बनेगी। स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए सायरा अपने पिता के साथ मुंबई रवाना हो गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने जब तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया था तो उसी समय फिल्म निर्माता नितिन कुमार सायरा के घर काशीपुर आए। उसी...
चमोली में खाई में गिरी कार, रेस्कयू जारी
(चमोली) बीती रात नीति घाटी के मलारी हाईवे पर काली मंदिर के पास एक कार खाई में गिर गई।हादसे में पांच लोगों की मरने की आशंक जताई जा रही है। सभी स्थानीय लोग बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े आठ बजे की है। एक कार नीति घाटी के मलारी हाईवे पर काली मंदिर...
कूड़ा स्थल को पंच पल्लव वाटिका में किया तब्दील
हरिद्वार, बीइंग भगीरथ टीम के स्वयं सेवियों ने लगातार चौथे रविवार को भी कनखल स्थित कल्पवृक्ष वाटिका व पास ही अघोषित कूड़ा स्थल पर सफाई अभियान चलाया। टीम के सदस्य लगातार कल्पवृक्ष वाटिका को भव्य व सुन्दर बनाने के लिए सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। कल्पवृक्ष वाटिका के कायाकल्प के लिए वन विभाग व केआरएल की मदद भी...
कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन
हरिद्वार, श्रावण मास के कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अभी से कमर कस ली है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने भी पुलिस को कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मेले में यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित कई प्रदेशों के लाखों कावड़ियों हरिद्वार गंगाजल लेने के...
डीएम ने किया नदी-नालों की साफ-सफाई का निरीक्षण
देहरादून,आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर शहर के नदी-नालों की साफ-सफाई, नव निर्माण, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोकने तथा डम्पिंग एवं ट्रेचिंग स्थलों का जिलाधिकारी सी रविशंकर ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सभी कार्यों को युद्धस्तर पर चलाये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अपने स्थलीय निरीक्षण का आरम्भ प्रभात सिनेमा के...
मन की बात में उत्तराखंड का दो बार उल्लेख स्नेह का प्रतीक: भाजपा
देहरादून,उत्तराखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पुनः शुरू होने का स्वागत किया है। साथ ही ‘मन की बात’में प्रधानमंत्री द्वारा दो बार उत्तराखंड का उल्लेख किए जाने के देवभूमि के प्रति स्नेह का परिचायक बताया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि, "प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम...
तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, कई स्थानों पर गिरे पेड़
देहरादून, उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में रविवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारशि हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। कई दिनों से गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। कई स्थानों पर तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात...
सीता माता सर्किट विकसित, पिथौरागढ़ में देश का सबसे बड़ा ट्यलिप गार्डन
पौड़ी, प्रदेश में साहसिक गतिविधियों के लिए अलग से निदेशालय बनाया जाएगा। पौड़ी में सीता माता सर्किट विकसित किया जाएगा। पौड़ी गढ़वाल में 200 करोड़ रूपए से अवस्थापना सुविधाओं का विकास होगा। पौड़ी में रोपवे बनाया जाएगा। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पौड़ी को कलर कल्चर देने का प्रयास किया जाएगा। देवाल में एनसीसी एकेडमी के लिए भूमि स्वीकृत...
जनता के सुख-दुख में हर समय रहूंगा साथ : खण्डूड़ी
रुद्रप्रयाग, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खण्डूड़ी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जनता से संपर्क किया और लोकसभा में जनता की ओर से दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। जनता से संवाद करते हुए खण्डूड़ी ने कहा कि वह हर समय जनता के सुख-दुख में खड़े रहेंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद गढ़वाल लोकसभा सीट...
एम्स में शुरू हुई एडवांस ट्रामा केयर फॉर नर्सिंग एटीसीएन नेशनल वर्कशॉप
ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में डिपार्टमेंट ऑफ ट्रॉमा सर्जरी की ओर से ट्रॉमा केयर पर आधारित एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट्र एटीएलएस और एडवांस ट्रॉमा केयर फॉर नर्सिंग एटीसीएन नेशनल वर्कशॉप शुरू हो गई है। इसमें चिकित्सकों के साथ ही नर्सिंग स्टाफ को भी शामिल किया गया है।
शनिवार से शुरू हुई वर्कशॉप में एम्स समेत देश के विभिन्न मेडिकल संस्थानों...


























































