देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने उत्पादन में की कटौती
नई दिल्ली, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बीते जून माह में नियामकीय फाइलिंग के मुताबिक पांचवें महीने अपने वाहन उत्पादन में कटौती की है।
मारुति सुजुकी ने जून माह में कुल 1,09,641 यात्री वाहनों का उत्पादन किया जो गत वर्ष की समान अवधि के 1,31,068 यात्री वाहनों से 16.34 फीसदी कम है। जून 2019...
सौंग व जमरानी बांध पर पीएमओ व उत्तराखंड के अधिकारीयों की संयुक्त बैठक 11 को
देहरादून, सौंग बांध व जमरानी बांध की संयुक्त बैठक’पीएमओ व उत्तराखंड अधिकारियों की 11 जलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी। इस बैठक में उत्तराखंड शासन के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। सौंग बांध व जमरानी बांध दोनों ही मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण इन योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व...
मानसून की दस्तक के साथ वायरल व डायरिया का अटैक
देहरादून, मानसून आते ही वायरल और डायरिया का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। दून हॉस्पिटल की ओपीडी में 1500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। जिनमें से करीब 20 प्रतिशत मरीज वायरल और डायरिया के बताए जा रहे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को इस सीजन में विशेष एहतियात बरतने...
भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
देहरादून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में देहरादून डूंगा हाउस में भी सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा का लक्ष्य पूरे देश में पार्टी के सदस्यों की संख्या को 11 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने का है। इस क्रम में देशभर में भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है।
बीजेपी की मातृसंस्था जनसंघ के संस्थापक श्यामा...
मौसम विभाग की चेतावनी, भारी वर्षा की सम्भावना
पौड़ी, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून ने सुबह मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार सात एवं आठ जुलाई को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं तेज वर्षा की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर बादल फटना, बज्रपात की घटनाएं होने से आम जन जीवन प्रभावित हो सकता है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग की जारी चेतावनी के मद्देनजर जनपद...
दो हजार करोड़ की लागत से ऋषिकेश का होगा विकास :शैलेश बगोली
ऋषिकेश, अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के छह शहरों को विकसित किए जाने की योजना के अंतर्गत ऋषिकेश को भी एशियन मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। जिस पर लगभग दो हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
यह जानकारी शैलेश बगौली ने यहां मुनिकीरेती में आयोजित एनजीटी की बैठक के बाद...
देहरादून में सोना-चांदी में गिरावट
देहरादून, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की नरमी रुख के चलते देहरादून सर्राफा में सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज दर्ज की गई। शुद्ध सोना 300 रुपये उतरकर 34,500 रुपये पर आ गया। चांदी भी 200 रुपये टूटकर 39,000 प्रति किलो दर्ज की गई।
देहरादून सर्राफा में शनिवार को सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। आभूषण विक्रेताओं की मांग कम...
सिक्स सिग्मा ने रखा माउंटेन मेडिसिन इंस्टिट्यूट खोलने का प्रस्ताव
देहरादून, मुख्यमंत्री रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सिक्स सिग्मा के मेडिकल डायरेटर डॉ. प्रदीप भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, "सिक्स सिग्मा की टीम को केदारनाथ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत...
कैलिफ़ोर्निया में आए भूकम्प ने लॉस एंजेल्स और वेगास में लोगों की नींद उड़ा दी
लॉस एंजेल्स, कैलिफ़ोर्निया में डेढ़ दिन में दूसरी बार रिज क्रेस्ट से 11 मील दूर और वह भी पहले से ग्यारह गुणा तीव्रता के साथ 7.1 रिक्टर पैमाने पर आए भूकम्प के झटकों ने शुक्रवार की रात लॉस एंजेल्स, हालीवुड प्रेमियों की नींद उड़ा दी ।
भू गर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार गुरुवार सुबह के भूकम्प के झटकों के बाद से अभी...
बजट में एक्साइज ड्यूटी और सेस लगने के बाद पेट्रोल-डीजल हुआ मंहगा
नई दिल्ली, आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाने के ऐलान के बाद इनके दाम में बढ़ोतरी हो गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपये और डीजल 2.36 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट पेश करते समय अपने बजट भाषण के दौरान...


























































