नगर पालिका ने घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की बनाई योजना
गोपेश्वर, नगर पालिका ने स्थानीय लोगों को कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात दिलाने के लिए घर-घर जाकर कूड़े को संकलित करने की योजना बनाई है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।
नगर पालिका गोपेश्वर ने सफाई अभियान के तहत कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहन की व्यवस्था की थी, लेकिन सड़क से दूर रहने वाले नगरवासियों को इसका...
अमरनाथ यात्रा रोकी गई, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को घाटी छोड़ने की सलाह
नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में शासन ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा-2019 को समय से एक पखवाड़ा पहले स्थगित कर दिया और यात्रियों को तत्काल वापस जाने के लिए कहा है। इस आशय की एक एडवाइजरी जारी की गई है।
दरअसल, तीर्थयात्रा को अपने निर्धारित समय से पहले प्रतिबंधित करने के पीछे आतंकी खतरों के खुफिया इनपुट का...
चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
गोपेश्वर। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के सिरों गांव में शुक्रवार को गाय चराने जा रहा एक युवक चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को सिरों गांव निवासी रोहित झिंक्वाण पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ गाय चराने...
बिल्केश्वर कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोग खौफजदा
हरिद्वार, शहर के पॉश इलाके बिल्केश्वर कॉलोनी में इन दिनों लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं, बीते दो दिनों से यहां एक गुलदार घुमता देखा गया है। गुलदार रात को घरों की चार दिवारी पर चढ़कर बैठ जाता है। इतना ही नहीं कुत्तों की तलाश में गुलदार कई...
दून में मौसम ने बदली करवट, गर्मी से राहत
देहरादून। राजधानी देहरादून में अचानक बदले मौसम ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। देहरादून सहित आसपस के क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। कुछ क्षेत्रों में आज तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग ने दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम...
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
नई दिल्ली, अमेरिका के केंद्रिय बैंक फेडरल रिजर्व ने साल 2008 की मंदी के बाद पहली बार ब्याज दरें घटाई हैं, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। बीते दिन गुरुवार को जहां भारत में शेयर मार्केट बुरी तरह से नीचे गिरकर बंद हुआ, वहीं कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन बाजार ने भारी गिरावट के...
राम बने ऋतिक की सीता बनेंगी दीपिका, पहली बार एकसाथ करेंगे काम
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी फिल्म 'रामायण' में आपको देखने को मिल सकती है। पहली बार फिल्मी पर्दे पर ये जोड़ी एक साथ नजर आएंगी। चर्चा है कि ऋतिक रोशन नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं दीपिका सीता का रोल निभाते नजर आएंगी। माइथोलॉजिकल ड्रामा 'रामायण' नितेश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट...
सुनील शेट्टी की फिल्म ‘पहलवान’ का पहला गाना रिलीज़
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्म 'पहलवान' का पहला गाना रिलीज़ हो चुका है जिसमें सुनील शेट्टी काफी अच्छे लुक में नज़र आ रहे हैं । गाने में सुनील शेट्टी और कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप पहलवान वाला जोश दिखाते हुए नजर आ रहे हैं ।
फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने के बाद अब गाना और सुनील शेट्टी का...
डीएम के प्रयासों से रंग गई प्राथमिक स्कूल की दिवारें
अल्मोड़ा, बीते दिनों अल्मोड़ा ज़िले में प्राथमिक स्कूलों की रुपरेखा बदलने का काम किया गया, इस पूरी प्रक्रिया को रुपांतरण परियोजना का नाम दिया गया।
आपको बतादें कि रूपांतरण परियोजना अल्मोड़ा जिले में मौजूद सभी सरकारी विद्यालयों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया है जो सबसे पहले ताड़ीखेत ब्लॉक से शुरू हो कर धीरे-धीरे पूरे जिले में संचालित होने जा रहा है।...
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गोपेश्वर, चमोली जिले के पीपलकोटी के राजकीय इंटर कालेज गडोरा के छात्रों ने वन विभाग, उद्यान विभाग, नगर पंचायत पीपलकोटी के साथ मिलकर विद्यालय के परिसर में फलदार पौध के साथ ही भू-कटाव को रोकने वाले पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
इस मौके पर एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन भी किया...



























































