उत्तराखंड में बादल फटने के कारण 20 लोगों की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी को प्रकृति की मार का सामना करना पड़ रहा है। 17 अगस्त से हो रही लगातार बारिश के कारण बादल फटने और भूस्खलन के कारण कई घर, दुकान, स्कूल आदि बह गये हैं।
पिछले दो दिनों की बारिश के कारण मोरी तहसील के आराकोट मकूदी, काशता गाँव में बर्बादी का माहौल पसरा बना है। सचिव आपदा प्रबंधन...
उत्तराखंड : बादल फटने से दो की मौत, कई लोग लापता
देहरादून, उत्तरकाशी में रविवार को बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस एसटीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रहीं है।
मौसम विभाग ने कुमाऊं में 36 और गढ़वाल में 12 घंटो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर एक से...
सुखरो नदी में फंसे तीन लोगों को सकुशल निकाला
कोटद्वार, कोटद्वार पुलिस ने सुखरो नदी में सिम्भलचौड क्षेत्र में नदी के उफान में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया। सुखरो नदी के उफान में तीन लोग काफी देर तक फंसे रहे, रेस्क्यू के दौरान भी उनकी सांसें अटकी रहीं।
बारिश के चलते अचानक सुखरो नदी उफान पर आ गई। सुखरो नदी के उफान पर...
सोंग नदी में बही जीप, महिला की मौत
देहरादून, थाना रायपुर क्षेत्र में मालदेवता से आगे सोंग नदी में रविवार को एक जीप नदी के तेज बहाव में बह गई। जीप में सावार एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। हादसे की सूचना पर चौकी मालदेवता से उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत पुलिस बल के साथ राहत बचाव...
“ग्रीन दून” पर आधारित साइकिल रेस सूपर ङूपर हिट
जहां रात से ही बारिश हो रही थी और शहर के कुछ लोग अटकलें लगाए बैठे थे कि पता नहीं साइकिलिंग का इवेन्ट हो भी पायेगा या नहीं परन्तु एडवेंथरील की टीम विजय प्रताप सिंह, शुभेन्द्र शाही, कौशल पाण्डेय तथा अभिषेक की तैयारियों ने इसे सम्भव कर दिखाया।
रेस ठीक 6 बजे धर्मपुर, फब्बारा चौक स्थित एडवेंथरील के कार्यालय से...
उत्तराखंड : आसमान से आफत की बारिश, चार लोग मलबे में दबे
देहरादून, राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगतार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्ग के बंद होने और खुलने का सिलसिला भी जारी है। उत्तरकाशी जिले में भारी नुकसान की खबर है। आराकोड और मकौड़ी गांव में बारिश के दौरान बरसाती नाले उफान पर हैं। यहीं नहीं भूस्खलन के चलते...
खतरे के निशान पर बह रही गंगा
ऋषिकेश, । पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से गंगा ऊफान पर है। गंगा खतरे के निशान पर बह रही है। आसमान से आफत बनकर बरस रहा पानी जल्द नहीं थमा तो उफनाई गंगा नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल को जलमग्न कर देगी।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को भी स्नान में परेशानी हो रही है।...
सड़क निर्माण न होने पर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान
गोपेश्वर, चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक के डुमक और कलगोठ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग पर पंचायत चुनावों के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर नामांकन न करने की बात कही है। ग्रामीणों ने शनिवार को गोपेश्वर नगर में प्रेसवार्ता कर...
उत्तराखण्ड में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, बारिश की संभावना
देहरादून, उत्तराखंड के नागरिकों को अभी भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिन भी मौसम की दृष्टि से काफी भारी रहेंगे, हालांकि रविवार को राजधानी में हल्की बारिश की जानकारी मौसम विभाग द्वारा दी गई है लेकिन प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक का कहना...
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार 23 अगस्त को
हरिद्वार, सनातन धर्म में प्रमुख माना जाने वाला श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार 23 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था। उनके जन्मोत्सव की खुशी में ही इस पर्व को मनाया जाता है।
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को...


























































