गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 167 अंक लुढ़का
नई दिल्ली, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल कंपनियों के निराशजनक प्रदर्शन से शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शेयर 166.50 अंक लुढ़कर 37, 104.28 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.65 अंक लुढ़कर 10,981.05 पर बंद हुआ।
हालांकि बढ़त के साथ खुले थे बाजार, बाद में...
अब राशन की दुकानों से 23.90 रुपये प्रति किलो मिलेगी प्याज
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली सरकार अब राशन की दुकानों से सस्ते दाम पर प्याज बेचेगी। दरअसल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली–एनसीआर) में प्याज की कीमतों में इजाफे को देखते हुए केंद्र ने दिल्ली सरकार से बफर स्टॉक से प्याज लेकर नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के माध्यम से 23.90 रुपये प्रति किलो के भाव...
मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना शुरू, 23 लाख राशनकार्ड धारकों मिलेगा लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के माध्यम से प्रदेश के 23 लाख 32 हजार राशनकार्ड धारकों को अब बाजार दर से कम दर पर दाल मिलेगी। मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना में प्रत्येक राशनकार्ड धारक को दो किलो दाल प्रति माह कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। गुरुवार को सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री...
लाइसेंस बनवाने को ऋषिकेश में मारामारी शुरू
ऋषिकेश। नये व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद से धड़ाधड़ हेलमेट ही नहीं बिक रहे बल्कि लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में भी अभूतपूर्व इजाफा हुआ है। इसमें युवतियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसकी पुष्टि एआरटीओ कार्यालय में लम्बी कतारों में लगी इन युवतियों को देख की जा सकती है।
उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र रावत सरकार ने भले ही...
अरुणाचल प्रदेश की 420 पेटी अवैध शराब बरामद
सतपुली/कोटद्वार: पौड़ी जिले के सतपुली में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश में निर्मित शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। चेकिंग के दौरान सतपुली पुलिस ने पंजाब नंबर के एक ट्रक से 420 पेटी शराब जब्त की। चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ फरार हो गया।
एएसपी प्रदीप राय...
उत्तराखंड में मोटर व्हीकल जुर्माना आधा, स्टंट करने वालों की मुसीबतें बढ़ी
बुधवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कईं महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। उत्तराखंड में केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट में भारी भरकम जुर्माने से बड़ी राहत दी गई है। अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कई अपराधों में जुर्माने की दरों को 50 से 75 फीसदी तक कम कर दिया गया है। यह निर्णय बुधवार को...
प्लास्टिक मुक्त हुई ‘कुली नंबर 1’ की टीम, प्रधानमंत्री ने की तारीफ
सारा अली खान और वरुण धवन की 'कुली नंबर 1' बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म होगी, जिसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' के पूरी टीम की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि 'कुली नंबर 1' की टीम द्वारा शानदार संकेत! भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने...
फिल्म ‘छिछोरे’ की मजबूत कमाई जारी
(मुंबई) सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रहीं हैं। फिल्म ने पहले दिन से लेकर अब तक कुल ₹ 61.33 cr. की कमाई कर ली हैं। फिल्म 'छिछोरे' ने पहले दिन यानि शुक्रवार को ₹ 7.32 cr,दूसरे दिन ₹ 12.25 cr,तीसरे दिन ₹ 16.41 cr, चौथे दिन ₹ 8.10...
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। ओएमसी ने गुरुवार को पेट्रोल सात पैसे प्रति लीटर और डीजल छह पैसे प्रति लीटर तक महंगा कर दिया है।
राजधानी दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल छह पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में...
चिदंबरम को हाईकोर्ट से राहत नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया डील केस मामले में पी चिदंबरम को तत्काल कोर्ई राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सुरेश कैत ने सीबीआई को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले पर अगली...



























































