सीएम और केन्द्रीय मंत्री ने नवनिर्मित ध्यान केन्द्र का किया उद्घाटन

0
499
देहरादून/उत्तरकाशी/गंगोत्री, ।उत्तराखंड  के मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने तपोवनम् कुटी, गंगोत्री में संयुक्त रूप से स्वामी सुंदरानंद के नवनिर्मित तपोवन हिरण्यगर्भ कलादीर्घा एवं तपोवनम् हिरण्यगर्भ मंदिर और ध्यान केन्द्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 81 करोड़ 19 लाख 68 हजार रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण तथा  स्वामी सुंदरानंद ऑटोग्राफी पुस्तक का  विमोचन भी  किया ।
आने वाली पीढ़ी के लिए विश्व धरोहर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी का संकलन आने वाली पीढ़ी के लिए विश्व धरोहर हैं। स्वामी की 72 वर्ष की तपस्या का संग्रह आज विश्व को समर्पित हो गया है। स्वामी की तस्वीरें हिमालय को करीब से देखने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगी। साथ ही हमारे वैज्ञानिकों और हिमालयन शोधकर्ताओं के लिए यह एक संजीवनी का कार्य करेगा। उन्होंन कहा कि स्वामी सुंदरानंद ने गंगोत्री धाम में एक विश्व धरोहर दी है, जिसका सरक्षंण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वामी सुंदरानंद के स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि हमें गंगा की निर्मलता और इसके प्रवाह को सरंक्षित करना है। जिसके लिए गंगा किनारे रहने वाले 45 करोड़ लोगों को भी अपना कर्तव्य समझना चाहिए। सभी देशवासी मिलकर गंगा की निर्मलता और स्वच्छता को बनाये रखेंगे, तब जाकर गंगा की सेवा पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को अक्षुण बनाएं रखने में साधु समाज का अहम योगदान रहा है। हिमालय की विशालता गंगा की पवित्रता विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक लोग हिमालय व गंगा पर शोध करने आते हैं, इस कला दीर्घा के चित्रों यदि ठीक से देखा व समझा जाए तो निश्चित ही हिमालय के दर्शन एक ही स्थान पर हो सकते है।
मुख्यमंत्री व मंत्री ने गंगोत्री धाम में टेका मात्था
इससे पूर्व मुख्यमंत्रीरावत, केन्द्रीय  मंत्री  शेखावत व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने शुक्रवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गंगोत्री धाम में मां गंगा से प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
1948 से अब तक की तस्वीरें कैद 
हिरण्यगर्भ कलादीर्घा में स्वामी सुंदरानंद ने 1948 से अब तक गंगोत्री, हिमालय और उपला टकनौर की संस्कृति और परंपरा को तस्वीरों में कैद किया है। इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह रावत, स्वामी सुन्दरानन्द महाराज, स्वामी राघवाचार्य महाराज, जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट सहित देश विदेश से आये श्रद्धालु, साधु संत आदि उपस्थित थे।