Page 531

चुनाव नतीजों से पहले फिर सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्‍ली, चुनावी नतीजों से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे और डीजल की कीमत में भी 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। अक्‍टूबर में राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 1.44 रुपये और डीजल 1.43 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली,...

धनतेरस 25 अक्टूबर को, जाने धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त

हरिद्वार, दीपावली  पर्व को पंच पर्व भी कहा जाता है। इसकी शुरूआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। धनतेरस पर्व दीपावली से दो दिन पूर्व होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन देवताओं के वैद्य धनवन्तरि की पूजा...

गांगुली ने संभाला बीसीसीआई अध्यक्ष पद का कार्यभार

मुंबई, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने  यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। गांगुली को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान अध्यक्ष के रूप में चुना गया था जो बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह सचिव और उत्तराखंड के महीम वर्मा...

धनतेरस के दिन गोल्‍ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में 7 बजे तक ट्रेडिंग

मुंबई/नई दिल्‍ली,  धनतेरस के अवसर पर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और सॉवरेन गोल्ड बांड (एसजीबी) में कारोबार शाम सात बजे तक होगा। यह जानकारी बॉबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) की ओर से दी गई। इस साल धनतेरस 25 अक्‍टूबर,शुक्रवार को है। इसके अलावा शेयर बाजारों ने पहले ही बता दिया है कि दिवाली के दिन...

कैबिनेट ने बदले लाइसेंस के नियम, अब पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान

नई दिल्ली,  सरकार ने फ्यूल रिटेल पॉलिसी (पेट्रोल पंप खोलने के नियम) में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में फ्यूल रिटेल पॉलिसी में लाइसेंस देने के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके अनुसार अब नॉन-ऑयल कंपनियां भी पेट्रोल पंप खोल सकेंगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से इसमें...

एक ही दिन मनाए जाएंगे, नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती व दीपावली

हरिद्वार, पंच पर्वों का त्यौहार कही जाने वाली दीपावली पर्व की शुरूआत 25 अक्टूबर धनतेरस के साथ हो जाएगी। धनतेरस से पांच दिनों तक उत्सवों की धूम रहेगी। इस बार नरक चतुर्दशी को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। नरक चतुर्दशी और दीपावली एक दिन पड़ रही है। पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री के मुताबिक इस बार नरक चतुर्दशी दीपावली...

स्टिंग मामले में CBI ने हरीश रावत के खिलाफ किया केस दर्ज

हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।  2016 में सामने आए एक स्टिंग ऑपरेशन के वीडियों में रावत अपने खिलाफ बगावत करने वाले विधायकों का समर्थन खरीदने के लिए सौदेबाजी करते दिखे थे। सीबीआई की एफआईआर में हरक सिंह रावत और उमेश कुमार का भी नाम...

मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को अल्मोड़ा के कोसी कटारमल में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है।  इन प्रस्तावों पर लगी मुहर -अल्मोड़ा स्थित कॉलेज  सोबन सिंह जीना परिसर को कुमाऊं  विश्वविद्यालय से हटाकर आवासीय विश्व विद्यालय से सम्बद्ध किया जाएगा। आज यह प्रस्ताव कैबिनेट में पास हो चुका है। -...

डिजिटल हुई एसडीआरएफ, मुख्यालय से एक साथ जुड़ सकेंगी सभी पोस्टें

राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) अब डिजिटल हो गई है। एसडीआरएफ सेनानायक तृप्ति भट्ट (आईपीएस) ने बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन  बल की विभिन्न पोस्टों को संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डिजिटल एसडीआरएफ के नए स्वरूप का उद्घाटन किया। तृप्ति भट्ट का कहना है कि इस पहल से राज्य की 30 से ज्यादा स्थानों में स्थापित एसडीआरएफ पोस्टों से जानकारी...

 ‘माई नेक्सट गेस्ट विद डेविड लेटरमैन एंड शाहरुख खान’ में नजर आएंगे किंग खान

बॉलीवुड के किंग खान काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन 25 अक्टूबर को लोकप्रिय अमेरिकी होस्ट डेविड लेटरमैन के साथ उनका विशेष शो 'माई नेक्सट गेस्ट विद डेविड लेटरमैन एंड शाहरुख खान' में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। नेटफ्लिक्स ने इस शो का एक ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया...