प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मंगलवार को राजभवन में उत्तराखण्ड कैडर के 2018 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल मौर्य ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करने का अवसर मिला।
राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि भविष्य में उत्तराखण्ड की जनता के...
शुभ मुहूर्त में बंद हुए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट
गोपेश्वर, पंचकेदारों में प्रथम केदार श्री केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ प्रातः 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। कपाट बंद होने के अवसर सैकड़ों की संख्या में यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान केदार के जयकारों से केदारपुरी को भक्तिमय बना दिया।
कपाट बंद होने के अवसर पर जम्मू-कश्मीर लाईट इंफैंट्री...
पिथौरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की स्थिति नहीं हो पा रही है साफ
देहरादून, थराली की तरह ही पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को भी कांग्रेस पूरी दमदारी से लड़ने की तैयारी में है लेकिन प्रत्याशी को लेकर उसकी दिक्कत खत्म नहीं हो रही है। इस सीट पर कांग्रेस की सबसे मजबूत चुनौती का आधार पूर्व विधायक मयूख महर है, लेकिन वह फिलहाल चुनाव न लड़ने पर अडे़ हुए हैं। इन स्थितियों के बीच...
इंडिया गेट पर 31 अक्टूबर से शुरू होगा 4 दिवसीय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ महापर्व
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत को चरितार्थ करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) 31 अक्टूबर से इंडिया गेट लॉन में चार दिवसीय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ महापर्व का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों के दो हजार से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक...
चारधाम यात्रा अपने अंतिम दौर में, बंद होने लगे धामों के कपाट
गोपेश्वर, विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है, धामों के कपाट बंद होने शुरू हो गए है। केदारनाथ में तकरीबन दस लाख और बदरीनाथ में लगभग पौने बारह लाख रुपये तीर्थयात्री अब तक दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम...
जंगल की आग के मद्देनजर कैलिफोर्निया में आपातकाल घोषित
लॉस एंजेल्स, जंगल की आग की भयावहता के मद्देनजर कैलिफोर्निया के गवर्नर ने पूरे प्रांत में आपातकाल की घोषण कर दी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, तेज हवाओं की वजह से आग की लपटें उंची उठ रही है और अग्निशमन दल को इसे बुझाने में काफी परेशानी हो रही है। काफी बड़े इलाके...
ई-कॉमर्स दिग्गज बनने की ओर मुकेश अंबानी, पेश किया निवेश प्लान
नई दिल्ली, निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक बनने के करीब हैं। अंबानी ने डिजिटल सर्विस होल्डिंग कंपनी को बनाने के लिए 24 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपये) का प्लान पेश किया है। दरअसल मुकेश अंबानी की कोशिश इस प्लान की मदद से भारत...
गोवर्धन पूजा की धूम, भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किए छप्पन भोग
ऋषिकेश, दीपावली के बाद तीर्थ नगरी ऋषिकेश के तमाम आश्रमों में गोवर्धन पूजा महोत्सव की धूम रही। शहर के विभिन्न आश्रमों में पर्व श्रद्वा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग भी लगाया गया। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर से सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के पूजन का आयोजन किया गया। गो माता की...
गंगोत्री धाम के कपाट बंद, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम मंगलवार को होंगे बंद
देहरादून, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट सोमवार को विधि विधान से 11:40 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखवा) के लिए रवाना हुई। डोली मंगलवार को मुखवा पहुंचेगी। जहां देश-विदेश के श्रद्धालु शीतकालीन प्रवास मुखीमठ मुखवा में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। यमुनोत्री धाम...
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति ठुकराई
नई दिल्ली, पाकिस्तान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की इजाजत देने से इंकार कर दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को लिखित रूप से सूचना भेजी जा रही है। कुरैशी ने...


























































