एनजीटी के आदेश पर अवैध झुग्गियों पर चली जेसीबी
ऋषिकेश, चंद्रभागा नदी के किनारे वर्षों से अवैध झोपड़ियां डाल कर निवास कर रहे सैकड़ों लोगों की झोपड़ियां प्रशासन ने ध्वस्त कर दीं।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस बीच अतिक्रमण हटा रहे अधिकारियों को मौके पर मौजूूूद कुछ तथाकथित नेताओं ने रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
उल्लेखनीय है कि एनजीटी के आदेश पर सिंचाई...
सस्ती दाल योजना का किया शुभारम्भ
हरिद्वार, मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के अंतर्गत ज्वालापुर स्थित मोहल्ला डॉट मंडी की थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार की राशन की दुकान पर उपभोक्ताओं को दाल वितरण का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारम्भ थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के सभापति और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को एक एक किलो चना दाल के...
रंग ला रहा है पुस्तक दान अभियान
ऋषिकेश, ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में युवाओं के निःशुल्क उपयोग के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना की जानी है। इसके लिए पुस्तक दान अभियान रंग ला रहा है।
खदरी खड़कमाफ में प्रगति पुरम निवासी समाजसेविका मनीषा वर्मा ने शैक्षणिक पुस्तकों का एक सैट अभियान के संयोजक विनोद जुगलान को भेंट किया।उन्होंने बताया कि ये पुस्तकें उन्होंने गांव के बच्चों के लिए अपने...
धार्मिक यात्रा के लिए प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन पहुंचीं तीर्थ नगरी
ऋषिकेश, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन अपनी धार्मिक यात्रा के लिए तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचीं। ऋषिकेश पहुंचने पर शीशम झाड़ी स्थित श्री श्री रविशंकर आश्रम में नगर निगम की महापौर अनीता मंमगाई व दायित्वधारी भगत राम कोठारी सहित आश्रम के अनुयायियों ने जशोदाबेन का भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में...
भगवान रामचंद्र जी की सेना आई झाड़ू व कूडादान लेकर
ग्राम बिरही में चल रही रामलीला मे राजतिलक के अवसर पर पहुंचे भवान सिंह रावत, संयोजक "मेरा गांव- स्वच्छ गांव" ने लोगों को स्वच्छता के प्रति नायाब तरीका से जागरूक किया ।
भगवान राम ने 14 वर्ष के बनवास खत्म कर अपनी सेना के साथ झाड़ू और कूड़ादान देकर आए, तो उपस्थित जनसमूह ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर गाँव को...
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट में बना गति और आईआईपी का प्लास्टिक बैंक
देहरादून, गति फाउंडेशन और भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत शहर में प्लास्टिक बैंक स्थापित करने की शुरुआत हो गई है। इस तरह का पहला प्लास्टिक बैंक सुभाष रोड स्थित दृष्टि आई इंस्टीट्यूट में बनाया गया है। इस समझौते के तहत गति फाउंडेशन भारतीय पेट्रोलियम संस्थान को ऐसा प्लास्टिक कचरा उपलब्ध करवाएगा, जिससे संस्थान में स्थापित...
बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री तब्बू मना रहीं है अपना 48वां जन्मदिन
बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री तब्बू आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहीं है। बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तब्बू का जन्म 4 नवम्बर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है और वह शबाना आजमी की भतीजी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली तब्बू को बचपन से ही अभिनय का...
राजधानी में लागू हुई ऑड-ईवन स्कीम
नई दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की रफ्तार को थामने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में आज सोमवार से ऑड-ईवन स्कीम लागू कर दिया है। इस मौके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से इस स्कीम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजधानीवासी इसका पालन करेंगे तो...
सेना का सम्मान, देश का सम्मानः त्रिवेन्द्र सिंह रावत
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे लिए सैनिकों का सम्मान सबसे बढ़कर है। सेना का सम्मान करना अपने देश का सम्मान करना है। हमारी सेना ने हमेशा शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए देश का मान बढ़ाया है। कारगिल जैसी कठिन लड़ाई को भी विपरीत परिस्थितियों में जीता। मुख्यमंत्री देहरादून के एक स्थानीय होटल में राज्य...
मैड ने गढ़वाली सभ्यता के प्रसंग से दीवार को संवारा
मैड सांस्था ने गन्दी दीवारों के कायाकल्प अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए परेड ग्राउंड के पीछे तिब्बती मार्केट से सटी एक और दीवार सजाने व संवारने का काम किया है। यह चित्रकला गढ़वाली सभ्यता एवं आदर्शों को प्रदर्शित हुए तैयार की गई है।
मैड की ओर से इस चित्रकला में गढ़वाल में निर्माण काल के पहले के...



























































