खेल महाकुम्भ : प्रथम आने वाले बालक व बालिका को मिलेगी कार

0
585
देहरादून, प्रदेश में खेल महाकुम्भ ऐलान हो चुका है। अगामी 25 नवम्बर से सभी जिलों में खेल का आयोजन शुरू हो जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विडियो कांफ्रेंस कर जिला अधिकारियों विभिन्न निर्देश दिए।
 उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ के आयोजन के लिए जनपद स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएं ताकि यह कार्यक्रम पहले से भी ज्यादा आकर्षित हो सके। पाण्डेय ने बताया इस खेल महाकुम्भ में 100 मीटर की बालक व बालिका दौड़ को प्रमुखता से रखा गया है। राज्य स्तर पर 100 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले बालक व बालिका को चौपहिया वाहन व नौ छात्र व छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।
खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा खेल महाकुम्भ के सफल आयोेजन के लिए अभी से प्रयास किये जाएं ताकि खेल महाकुम्भ में अधिक से अधिक प्रतिभागियों शामिल किया जाए। उन्होंने कहा विगत वर्ष खेल महाकुम्भ में दो लाख सात हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिससे खेल के लिए प्रदेश मे माहौल बना है। उन्होंने कहा खेल महाकुम्भ में जो भी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे उन्हें अवश्य रूप से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाएं। स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान मे रखते हुए जिन स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं वहां पर्याप्त मात्रा में अस्थाई शौचालय भी बनाएं।
निदेशक खेल प्रताप सिंह शाह ने बताया खेल महाकुम्भ के लिए अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 आयु वर्ग के अतिरिक्त महिला वर्ग व दिव्यांगजन के लिए 21-25 आयु वर्ग भी सम्मिलत किया गया है।