सचिवालय में पानी की बोतल इस्तेमाल करने पर वसूला पांच हजार
देहरादून, सचिवालय सभागार में हुई रूसा की बैठक में पानी की बोतलों के प्रयोग में लाने पर अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने आयोजक विभाग रूसा पर पांच हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूला। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर उत्तराखण्ड शासन काफी गंभीर है।
सचिवालय प्रशासन के लगातार पर हिदायत दी जाती रहती है...
दून वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता: सपनों में भरे जायेंगे रंग
देहरादून के आम नागरिकों तक पहुंचने के मकसद से, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल), शहर में दून वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।
अपने पहले अध्याय के इस मुकाबले की थीम, राज्य की प्राथमिकताओँ से मेल खाती है। इनमे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की संस्कृति, धरोहर और वन्य जीवों को कला के माध्यम से दर्शाया जायेगा।
इस प्रतियोगिता के लिये...
लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भाव स्थिर
नई दिल्ली, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ओएमसी ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कटौती की है। ओएमसी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और देश के चार महानगरों में पेट्रोल की कीमत 6 पैसे प्रति लीटर घटायी है, जबकि डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई...
ट्रम्प ने पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग का उड़ाया मजाक
वाशिंगटन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पर्यावरण एक्टिविस्ट 16 वर्षीय स्विडिश किशोरी ग्रेटा थनबर्ग को 'पर्सन ऑफ दि ईयर-2019' बनाए जाने पर उपहास किया है। टाइम के नए अंक के मुख पृष्ठ पर ग्रेटा थनबर्ग का चित्र प्रकाशित कर अंदर के पन्नों पर लीड स्टोरी प्रकाशित की गई है। ट्रम्प को सन 2016 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर टाइम 'पर्सन...
मंडियों में बढ़ी प्याज की आवक, थोक मूल्य 80 रुपये प्रति किलो
नई दिल्ली, महंगे प्याज खरीदने और खाने को मजबूर लोगों के लिए राहत की खबर आने लगी है। केंद्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान, तुर्की और मिस्र से आयातित प्याज की आवक मंडियों में बढ़ने लगी है। इससे प्याज के थोक भाव में पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की गई।
एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर के आढ़ती एच.एस. भल्ला...
कुंवर प्रणव चैंपियन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
हरिद्वार, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चैंपियन के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हालांकि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान दोनों विधायक एक साथ एक बैठे नजर आए थे और चैंपियन ने कर्णवाल को अपना आशीर्वाद...
38 के हुए सिक्सर किंग युवी
नई दिल्ली, सिक्सर किंग के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय चैंपियन ऑलराउंडर युवराज सिंह ऐसे क्रिकेटर हैं जो किसी परिचय के मोहताज नहीं। युवराज को आक्रामक बल्लेबाज माना जाता था जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख सिर्फ अपने ही दम पर बदल देते थे।
गगनचुम्बी छक्के लगाने के स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले युवराज ने केवल अपने बल्ले से...
शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत
ऋषिकेश, थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बुधवार की देर रात मराल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर ऋषिकेश लौट रहे लोगों की इंडिगो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।
लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात...
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड
देहरादून, राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो रही है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है, लोगों सतर्कता बरतने में के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग...
दो दिन बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भाव स्थिर
नई दिल्ली, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने दो दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल की कीमत में गुरुवार को कटौती की है। ओएमसी ने पेट्रोल की कीमत 5 से 6 पैसे प्रति लीटर तक कम किए हैं जबकि डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार राजधानी दिल्ली सहित देश के चार...



























































