चीनी के उत्पादन में 35 प्रतिशत की गिरावट,15 दिसम्बर तक 45.8 लाख टन: इस्मा
नई दिल्ली, चालू विपणन सत्र 2019-20 में चीनी का उत्पादन 15 दिसम्बर तक 35 प्रतिशत गिरकर 45.81 लाख टन पर आ गया है। उत्पादन में गिरावट की मुख्य वजह इसके मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में उत्पादन में तेज गिरावट है।
मिलों के शीर्ष संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने यह जानकारी दी है। इस्मा के मुताबिक चीनी...
निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रियों के साथ किया बजट पूर्व विचार-विमर्श
नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व विचार-विमर्श किया। वित्त वर्ष 2020 -21 के आम बजट से पूर्व दिल्ली में आयोजित इस बैठक में गोवा, हरियाणा और पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु एवं त्रिपुरा के उप-मुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 वित्त मंत्रियों तथा...
अलाव जलाने की शीघ्र व्यवस्था करे नगर निगम
हरिद्वार, तीर्थनगरी में भीषण सर्दी के दृष्टिगत पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने मुख्य नगर आयुक्त को बुधवार को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम प्रशासन से शीघ्र अलाव जलाने की मांग की है।
अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि तीर्थनगरी के उत्तरी हरिद्वार में लगभग 50 हजार की जनसंख्या निवास करती है। साथ ही प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री गंगा स्नान एवं मंदिरों के दर्शन और...
63 वर्षीय दरमानी लाल दे रहे हैं हस्तशिल्प कला को नयी पहचान
गोपेश्वर, जहां एक ओर पहाड़ का नौजवान रोजगार की तलाश में यहां से पलायन कर रहा है वहीं उम्र के जिस पड़ाव पर अमूमन लोग घरों की चारदीवारी तक सीमित होकर रह जाते हैं। ऐसे में सीमांत जनपद चमोली की बंड पट्टी के किरूली गांव निवासी 63 वर्षीय दरमानी लाल हस्तशिल्प कला को नयी पहचान दिलाने की मुहिम में...
छात्रों ने कैदियों के साथ मनाया क्रिसमस उत्सव
गोपेश्वर, क्राइस्ट एकेमडी के छात्रों ने जिला कारागार, पुरसाडी में कैदियों के साथ क्रिसमस उत्सव मनाया। छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर संदेश परख सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
जिला कारागार पुरसाडी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधन फादर जाॅनी टी. ने कहा कि यदि मनुष्य अपने बुरे आचरण को छोड़कर अच्छे मार्ग पर चलता है तो प्रभु उसे अपनी...
गहरी खाई में बाइक गिरने से चार लोगों की मौत
देहरादून, थाना त्यूणी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बाइक गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों मृतकों को खाई से बाहर निकला। सभी का शव प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र त्यूणी में रखवाया गया है। मृतकों में साजिद (23) पुत्र नजीब, अब्दुल (25) पुत्र मुर्तलीब, राकिब (23) पुत्र राशिद, तौफीक (30)...
लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबसे जरूरी है सदन का चलना : मुख्यमंत्री
देहरादून, प्रेमनगर में भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिवों के 79वें वार्षिक सम्मेलन को उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब उत्तराखंड को इस तरह के आयोजन की मेजबानी मिली है। यह हमारे लिए...
हिमालयन हॉस्पिटल ने दिया नन्ही गुड़िया को नया जीवन
डोईवाला- एसआरएचयू-हिमालयन हॉस्पिटल के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने तीन वर्षीय गुड़िया (काल्पनिक नाम) को नया जीवन दिया है। भोजन की नली (इसोफेगस) बनाने का सफल ऑपरेशन किया। गुड़िया अब सामान्य बच्चों की तरह खा पी सकती है और पूरी तरह स्वस्थ है।
गुड़िया के जन्म से ही भोजन की नली (इसोफेगस) नहीं बनी थी। इस वजह से...
पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर मुनी की रेती में निकाली गई रैली
ऋषिकेश, श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति एवं हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्पर्श गंगा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों, सामाजिक संस्थाओं और महिलाओं ने एक जागरुकता रैली निकाली।
रैली का आयोजन मधुबन आश्रम से लेकर मुनी की रेती कैलाश गेट 14 बीघा ढालवाला से होते हुए राजीव...
हम सबकी लोकतंत्र में प्रभावी आस्था : ओम बिरला
देहरादून, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उत्तराखंड की धरती ऋषि मुनियों की धरती है। ओम बिरला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित 79वें विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन में कही। लोकसभा अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने बुधवार को इस सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित पीठासीन अधिकारियों को संबोधित किया।
लोस अध्यक्ष...


























































