पेट्रोल-डीजल के भाव में बढ़ोतरी जारी, दिल्ली में पेट्रोल 75 के पार
नई दिल्ली, पेट्रोल-डीजल की कीमत में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी बढ़ोतरी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने साल 2019 के आखिरी दिन मंगलवार को भी पेट्रोल के भाव में 10 पैसे और डीजल के भाव में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
इस तरह राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75 रुपये के पार...
साल के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट
नई दिल्ली, साल-2019 के आखिरी दिन मंगलवार को वैश्विक बाजार में आई गिरावट की वजह से घरेलू शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का संवेदी सूचकाकं सेंसेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 41,457 अंकों पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 32 अंकों की...
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने गए हैं। बिपिन रावत 31 दिसंबर को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे है और इसी दिन से सीडीएस के रूप में वह अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। बिपिन रावत के रिटायर होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे देश के अगले सेनाध्यक्ष होंगे। एक दिन...
नए वर्ष पर पर्यटकों के वाहनों को नियंत्रित करने के लिए बनाई नई व्यवस्था
नए वर्ष देवभूमि में आने वाले पर्यटकों की भीड़ और भारी ट्रैफिक से निवटने के लिये उत्तराखंड पुलिस ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैंं। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस ने पर्यटक स्थलों के लिए विशेष यातायात योजना बनाई है। इस योजना के अनुसार रुड़की और सहारनपुर से देहरादून होते हुए मसूरी जाने वाले वाहनों को...
वार्षिकी-2019 : दो साल बाद बंटे सरकारी दायित्व
साल 2019 भाजपा नेताओं की मुराद पूरी कर गया। दायित्व बंटवारे पर दो साल से लगा अघोषित प्रतिबंध इस बार हट गया और करीब 50 भाजपा नेताओं को निगमों व अन्य सरकारी दायित्वों का तोहफा मिल गया। इससे पहले सरकार गठन के दो साल तक किसी नेता को कुछ नहीं दिया गया था। नेताओं को दायित्व मिल गए, लेकिन...
न्यू ईयर पर स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिले
(डोईवाला) न्यू ईयर के उपलक्ष्य में नए स्कूल बैग पाकर निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल उठे। दिल्ली के वकील अजय रावत ने अपने बेटे के जन्मदिवस व नव वर्ष को पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों के बीच मनाया।
सोमवार को दिल्ली से आए वकील अजय रावत उनकी पत्नी मीना ने अपने बेटे व नव वर्ष का...
थैलीसैंण और श्रीनगर में हेलीपैड निर्माण का जल्द दें प्रस्ताव: धन सिंह
देहरादून, सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने विधानसभा सभाकक्ष में नागरिक उड्डयन विभाग को निर्देश दिया है कि पौड़ी जनपद, पाबो, थैलीसैंण और श्रीनगर में हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव जल्द दें।उन्होंने कहा कि लोनिवि, राजस्व विभाग एवं उड्डयन विभाग की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी...
नए साल में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बढ़ेगी हलचल
नई दिल्ली, भारत में इलेक्ट्रिक कार को लेकर लोगों में रुझान बढ़ता जा रहा है । इसी को लेकर यात्री वाहन विनिर्माता कंपनी भी जोश में दिख रही हैं। इसका व्यापक असर 2020 में देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि 2020 में भी कई नई गाड़ियां धमाल मचाने वाली हैं लेकिन इस बार ट्रेंड अलग होगा। 2020...
एसङीआरएफ 2019 का रोमांचक सफर
अनेक चुनोतियाँ को ध्वस्त कर नित नए आयाम गढ़ती SDRF ने वर्ष 2019 में भी अनेक उत्कृष्ट उपलब्धियों से ख्याति प्राप्त कार्य कर प्रदेश को गोरावन्तित किया है। sdrf द्वारा गंगा की लहरों से लेकर शिवालिक एवम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अपनी रेस्कयू पारंगतता एवम मानवीय समर्पण से अनेक दुष्कर रेस्कयू कार्यों को अंजाम तक पहुँचाया है।
जहां एक और...
साक्षी को मिला क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद
"मेरा गाँव-स्वच्छ गाँव" के सयोजक इंजीनियर भवानसिंह रावत के आवाहन पर ग्राम तेफना मे आज क्षेत्रवासियों ने साक्षी को राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता पुणे के लिए फूलमालाओं व ढोल के साथ विदा किया। सभी क्षेत्रवासियों ने साक्षी को आशीर्वाद दिया।
इं. भवानसिंह रावत ने कहा - हमें अपने गाँव की बेटिया, जो घरो व स्कूल का सारा काम के साथ इस...



























































