राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76 के पार, डीजल भी हुआ महंगा
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल जारी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने लगातर तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की है। ओएमसी ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 6 पैसे प्रति लीटर और डीजल का भाव 13 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है।
इस तरह...
28 साल की हुई ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख
बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अभिनेत्री फातिमा सना शेख आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 जनवरी, 1992 को जन्मीं फातिमा ने बतौर बाल कलाकार साल 1997 में आई फिल्म 'चाची 420' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में फातिमा अभिनेता कमल हसन और तब्बू की बेटी की भूमिका में थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी...
रणवीर सिंह ने शेयर किया ’83’ का लोगो
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपनी आगामी फिल्म '83' को लेकर सुर्खियों में हैं। वर्ष 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर कपिलदेव की भूमिका में हैं। हाल ही में रणवीर ने फिल्म में अपने लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी,जिसमे वह हूबहू कपिलदेव की...
समिति की बैठक में सदस्यों की गैरहाजिर पर स्पीकर ने जताई चिंता
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शुक्रवार काे विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापतियों की बैठक में सदस्यों की गैरहाजिरी पर भी चिंता जाहिर की। इस दौरान सभापतियों ने समितियों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
विधानसभा में समितियों की तीसरी बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों की सक्रियता एवं अधिकारियों के रवैये की चर्चा की। उन्होंने कहा कि समितियों की...
उत्तराखंड : सर्दी में जम गया श्राइन बोर्ड एक्ट का विरोध
उत्तराखंड के चार धामों समेत 50 से ज्यादा मंदिरों के प्रबंधन के लिए बनाए गए श्राइन बोर्ड एक्ट का विरोध कड़कड़ाती सर्दी में जम सा गया है। पिछले कुछ दिनों से आंदोलन के नाम पर सिर्फ सन्नाटा है। वैसे सरकार के साथ कुछ बिंदुओं पर तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों की सहमति बन जाने की खबरें भी आ रही...
पुलिस ने 1643 मोबाइल फोन बरामद किए
उत्तराखंड पुलिस द्वारा गठित मोबाइल रिकवरी सेल ने चोरी किए गए अब तक 1643 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। मोबाइल धारकों सौंपा दिए गए हैं।
डीजी अशोक कुमार (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के मुताबिक मोबाइल रिकवारी सेल ने स्थापना के पश्चात अब तक कुल 1643 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द किए जा चुके...
विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ 7 फरवरी को होगी रिलीज
छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हिना खान के अलावा रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की...
खबर का असरः विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई
श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय प्रशासन की ओर से कैम्पस कॉलेजों में परीक्षा फार्म पंजीकरण की तिथि आगमी 16 जनवरी तक विस्तारित कर ली गई हैं। हालांकि छात्रों की ओर से चमोली जिले में मौसम की स्थिति को देखते हुए पंजीकरण की तिथि फरवरी माह तक बढाने की मांग की गई है।
श्रीदेव सुमन विवि की ओर पूर्व में निर्धारित परीक्षा...
औली-जोशीमठ मोटर मार्ग बर्फ से ढका, आईटीबीपी ने शुरू किया अभियान
चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद से बंद पड़े जोशीमठ-औली सड़क पर गुरुवार को आईटीबीपी के जवानों ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
आईटीबीपी की ओर से यहां जेसीबी मशीनों और बेल्चों की मदद से बर्फ हटाने का कार्य किया गया। इसके बाद यहां सड़क पर करीब दो किमी पर वाहनों...
उत्तराखंड के सियासी सीन से गायब यूकेडी
किसी जमाने में पर्वतीय जनभावनाओं की आवाज माने जाने वाला उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) अब सियासी सीन से तकरीबन गायब हो गया है। न वह गैरसैंण स्थायी राजधानी, आंदोलनकारियों के हक जैसे मुद्दों पर मुखर है और न ही स्थानीय बुनियादी मसलों पर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करता दिख रहा है। राजनीति के जानकारों का मानना है...


























































