चारधाम यात्रा 2020 : गढ़वाल आयुक्त ने की अधिकारियों संग की बैठक
ऋषिकेश, चारधाम यात्रा 2020 की तैयारी को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने सभी जनपदों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को गड्ढा मुक्त और पॉलीथिन मुक्त बनाने के दिशा निर्देश दिए हैं।
ऋषिकेश नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त रवि नाथ रमन और पुलिस उप महानिरीक्षक अजय रौतेला ने कहा कि चार धाम यात्रा...
कोरोना वायरस को लेकर हिमालयन हॉस्पिटल में विशेष आइसोलेशन वॉर्ड
डोईवाला- उत्तराखंड के हायर सेंटर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में कोरोना वायरस को लेकर विशेष अलर्ट किया गया है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से कोरोना आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। इसमें वैंटिलटेर की सुविधा भी मौजूद रहेगी।
हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से हॉस्पिटल में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किया गया है। जरूरत के मुताबिक इसमें बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा सकती...
वाईब्रेंट भारत का वाईब्रेंट बजट : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र
मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय बजट को वाईब्रेंट भारत का वाईब्रेंट बजट बताते हुए इस दशक का पहला बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को साकार करने वाला बजट है। जन आकांक्षाओं को समर्पित गांवों, किसानों, युवाओं,...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ
फरीदाबाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सत्यनारायण आर्य ने की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल सहित उज़्बेकिस्तान दूतावास के राजदूत फरहाद आरजिएव प्रमुख रूप से इस मौके पर मौजूद रहे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेले के...
सलमान खान ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने दिसंबर, 2019 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है और अब अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग के समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। 54 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'दबंग 3' के एक्शन दृश्यों में से एक शॉट को साझा किया। तस्वीर में सलमान...
बॉलीवुड के जग्गू दादा के 63वें जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने किया एलान
बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ का 63वां जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए खास है। क्योंकि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ शामिल हो गए हैं। नवंबर, 2019 में अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' के सेट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें यह घोषणा की गई थी कि शूटिंग पूरी हो गई...
बजट 2020 की खास बातें
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट संसद के पटल पर रख दिया है। नए दशक का पहला आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है और देश के 100 जिलों में पानी की कमी दूर करने के लिए कदम उठाएंगे।
बजट 2020 के खास बिंदु:
...
निर्भया के दादा बोले-तारीख-दर-तारीख भी नहीं बचा पाएगी हैवानों को
बलिया, निर्भया रेप और मर्डर केस में गुनहगारों की फांसी टलने से आहत परिजनों को इस बात का सुकून है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। निर्भया के दादा ने कहा कि तारीख-दर- तारीख भी हैवानों को नहीं बचा पाएगी।
उन्होंने से कहा कि न्यायालय पर भरोसा है। न्याय प्रकिया में उपलब्ध सारे प्रावधानों का वे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।...
हल्द्वानी में दो हत्याओं से सनसनी
हल्द्वानी, हल्द्वानी में दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। कैंची धाम क्षेत्र में बाबा की हत्या का मामला सामने आया जबकि कालाढूंगी में एक युवती की जली लाश मिली।
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है। मृतक बाबा केशर नाथ की उम्र 100 साल के करीब बताई जा रही है। बाबा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।...
कोरोना वायरस से हाहाकार, वुहान से 324 भारतीय पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली, कोरोना वायरस से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद पूरी दुनिया चौकन्ना हो गई है। दुनिया के तमाम देशों के हजारों लोग चीन में फंसे हुए हैं। भारत ने अपने नागरिकों को चीन से एयर लिफ्ट करने का फैसला किया है। विशेष विमान...


























































